कोरोना नियमों के उल्लंघन पर केंद्र के सख्त रवैये की खबर आज सुर्खियों में है। पर्यटन स्थलों और बाजारों में कोरोना नियमों के खुल्लम-खुल्ला उल्लंघन पर सरकार की नाराजगी देते हुए जनसत्ता ने लिखा है- राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में दिशा-निर्देशों का अनुपालन कराने से जुड़े अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करें राज्य। राजस्थान पत्रिका की बड़ी सुर्खी है- जहां कोरोना गाइडलाइन टूटे वहां फिर लगा दिया जाए लॉकडाउन।
जनसत्ता की बड़ी सुर्खी है- गृह मंत्रालय ने राज्यों से पुलिस को निर्देश देने को कहा, निष्प्रभावी हो चुकी धारा के अंतर्गत मामला दर्ज नहीं करें।
प्रधानमंत्री के आज वाराणसी दौरे को भी सभी अखबारों ने महत्व दिया है।
वर्षाकालीन सत्र से पहले 18 जुलाई को सर्वदलीय बैठक बुलाने पर भी अखबारों ने चर्चा की है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के राज्यसभा में सदन के नेता होने को भी कई अखबारों ने साथ ही दिया है।
भारतीय सेना में 147 महिला अफसरों को स्थायी कमीशन देने और आवश्यक प्रशिक्षण देने की खबर दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका और दैनिक ट्रिब्यून के पहले पन्ने पर है।
दैनिक ट्रिब्यून की यह खबर ध्यान खिंचती है कि अन्न आपूर्ति के लिए गुरूग्राम में लगा देश का पहला- ग्रेन एटीएम। पत्र ने चित्र के साथ लिखा है- गेहूं, चावल और बाजरा का वितरण करने के लिए मशीन में अंगूठा लगाने पर थैले में अनाज भरेगा। एटीएम की तरह इस मशीन से कम राशन, और लंबी लाइन जैसी शिकायतें अब बीते वक्त की बात हुई। इससे सार्वजनिक अनाज वितरण प्रणाली में पारदर्शिता भी आएगी।
दिल्ली और आसपास कल बारिश की झमाझम फुहारों का आनंद लेते बच्चों के चित्र अखबारों में है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment