नयी दिल्ली। कोरोना वायरस माहमारी से दुनिया भर में दहशत का माहौल है। इसका एक कारण ये भी है अभी तक इस वायरस की दवाई नहीं मिल पाई थी, लेकिन यह खबर अब राहत भरी है क्योंकि योग गुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि ने दावा किया है कि उन्होंने कोरोना की दवा करोनिल बना ली है। यह दवा अगले सात दिन में पतंजलि स्टोर पर उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सोमवार तक एक ऐप लॉन्च की जाएगी जिसकी मदद से ये दवा घर तक पहुंचाई जाएगी।
Read More : अगर आपको है ब्लड प्रेशर की समस्या तो खाना शुरू कर दें सौंफ
योग गुरु रामदेव ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दुनिया इसका इंतजार कर रही थी कि कोरोना वायरस की कोई दवाई निकले, आज हमें गर्व है कि कोरोना वायरस की पहली आयुर्वेदिक दवाई को हमने तैयार कर लिया है। इस आयुर्वेदिक दवाई का नाम कोरोनिल है। रामदेव ने कहा- ‘आज ऐलोपैथिक सिस्टम मेडिसन को लीड कर रहा है, हमने कोरोनिल बनाई है। जिसमें हमने क्लीनिकल कंट्रोल स्टडी की, सौ लोगों पर इसका टेस्ट किया गया। उन्होंने ये भी दावा किया है कि इस दवा का रिजल्ट कोरोना मरीजों पर किया गया था दवा से तीन दिन के अंदर 69 फीसदी रोगी पॉजिटिव से नेगेटिव हो गए।
बाबा रामदेव का कहना है कि हमने पूरी रिसर्च के साथ इसे तैयार किया है। हमारी दवाई का सौ फीसदी रिकवरी रेट है और शून्य फीसदी डेथ रेट है। उन्होंने कहा- ‘भले ही लोग अभी हमसे इस दावे पर प्रश्न करें, हमारे पास हर सवाल का जवाब है। हमने सभी वैज्ञानिक नियमों का पालन किया है। इस दवाई को बनाने में सिर्फ देसी सामान का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें मुलैठी-काढ़ा समेत कई चीज़ों को डाला गया है। साथ ही गिलोय, अश्वगंधा, तुलसी, श्वासरि का भी इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा है कि आयुर्वेद से बनी इस दवाई को अगले सात दिनों में पतंजलि के स्टोर पर उपलब्ध कराया जाएगा।
GTA 6: गेमिंग दुनिया के सबसे बड़े लॉन्च का इंतजार, जानिए अब तक क्या-क्या सामने… Read More
ICAI Result 2026: सीए छात्रों का इंतजार खत्म, जल्द जारी हो सकता है परीक्षा परिणाम… Read More
2026 Kawasaki Ninja 500 भारत में लॉन्च, कीमत ₹5.76 लाख; मिला नया रंग और E20… Read More
FIFA Score: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में रोमांच जारी, जानिए बड़े मैचों के स्कोर नई… Read More
कौन हैं रेनाटो वेइगा? पुर्तगाल के उभरते फुटबॉल स्टार पर दुनिया की नजर नई दिल्ली:… Read More
कौन हैं बाबेट डे लीडे? नीदरलैंड्स महिला क्रिकेट टीम की स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज नई दिल्ली: नीदरलैंड्स… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment