नयी दिल्ली। पटना के रहने वाले और बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी मामले की जांच की मांग अब जोर पकड़ते जा रही है। इसको लेकर कई राजनीतिक दल और संगठन अब तक सामने आ चुके हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस ने भी सुशांत की खुदकुशी मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग को लेकर मंगलवार को गृहमंत्री अमित शाह और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्घव ठाकरे को अलग-अलग पत्र लिखा है। बिहार युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और फिल्म सेंसर बोर्ड परामर्शदात्री समिति के सदस्य रहे ललन कुमार ने गृह मंत्री अमित शाह और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्घव ठाकरे को पत्र लिखकर सुशांत के आत्महत्या मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है।
पत्र में कुमार ने लिखा है कि सुशांत एक छोटे शहर से निकल कर बॉलीवुड में बहुत कम समय में अपनी पहचान बना ली थी, जिससे फिल्मी दुनिया का एक वर्ग नाखुश था। उन्होंने कहा कि मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसे आत्महत्या के लिए प्रेरित किया गया था। ऐसे में अगर सीबीआई की जांच हो जाए तो सबकुछ साफ हो जाएगा।
Read More : नेपोटिज्म का मुद्दा उठते ही फूटा अभिषेक बच्चन का दर्द, कहा- ‘बहुत चक्कर लगाए…’
उन्होंने आगे यह भी कहा है कि अगर 15 दिनों के अंदर सीबीआई जांच की उनकी मांग नहीं मानी गई तो इस मांग को लेकर वे अदालत में भी जाएंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक सुशांत को न्याय नहीं मिल जाता तब तक अभिनेता सलमान खान, करण जौहर की फिल्मों को भी अब बिहार में प्रदर्शन नहीं होने दिया जाएगा।
इससे पूर्व कांग्रेस के नेता और पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार भी इस पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। भाजपा नेता और अभिनेता मनोज तिवारी भी इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग कर चुके हैं।
उल्लेखनीय है कि सुशांत ने 14 जून को मुबई के बांद्रा स्थित आवास पर गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
GTA 6: गेमिंग दुनिया के सबसे बड़े लॉन्च का इंतजार, जानिए अब तक क्या-क्या सामने… Read More
ICAI Result 2026: सीए छात्रों का इंतजार खत्म, जल्द जारी हो सकता है परीक्षा परिणाम… Read More
2026 Kawasaki Ninja 500 भारत में लॉन्च, कीमत ₹5.76 लाख; मिला नया रंग और E20… Read More
FIFA Score: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में रोमांच जारी, जानिए बड़े मैचों के स्कोर नई… Read More
कौन हैं रेनाटो वेइगा? पुर्तगाल के उभरते फुटबॉल स्टार पर दुनिया की नजर नई दिल्ली:… Read More
कौन हैं बाबेट डे लीडे? नीदरलैंड्स महिला क्रिकेट टीम की स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज नई दिल्ली: नीदरलैंड्स… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment