काफी लोग सुबह-शाम भगवान की पूजा करते हैं, लेकिन उनके जीवन में परेशानियां बनी रहती हैं। अगर पूजा करने के बाद भी भगवान की कृपा नहीं मिल पा रही है तो घर में वास्तु दोष हो सकते हैं।कोलकाता की एस्ट्रोलॉजर डॉ. दीक्षा राठी के अनुसारघर का मुख्य दरवाजा पूर्व या उत्तर दिशा में हो तो शुभ रहता है। अगर आपके घर का दरवाजा इस दिशा में नहीं है तो मुख्य द्वार पर सोने, चांदी, तांबे या पंच धातु से बना हुआ स्वस्तिक लगाएं। इससे नकारात्मक ऊर्जा खत्म होगी और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी।जानिए घर में ध्यान रखने योग्य ऐसी ही छोटी-छोटी बातें…
1. घर के बाहर तुलसी जरूर रखें। रोज सुबह तुलसी में जल चढ़ाएं और शाम को दीपक जलाएं।
2. पूर्व या उत्तर दिशा में तुलसी लगाने से परिवार का आत्मविश्वास बढ़ता है। कार्यों में सोच सकारात्मक बनी रहती है।
3. घर में तुलसी रखने से वास्तु दोषों का असर कम होता है।
4. अगर किसी जरूरतमंद व्यक्ति को या किसी ब्राह्मण को दान करना हो तो घर से बाहर आकर ही दान करना चाहिए।
5. धन संबंधी कामों में हमेशा खुद के पैन से ही हस्ताक्षर करना चाहिए।
6. घर में फालतू सामान, टूटे-फूटे फर्नीचर, कबाड़, बिजली का बेकार सामान न रखें। अन्यथा घर की शांति दूर हो सकती है।
7. घर में रखी तिजोरी का मुंह उत्तर या पूर्व दिशा में होगा तो बहुत शुभ रहता है।
8. तिजोरी के दरवाजे पर कमल के आसन पर बैठी हुई महालक्ष्मी का फोटो लगाएं।
9. रोज शाम को कुछ देर के लिए पूरे घर में रोशनी जरूर करनी चाहिए।
10. रोज घर के हर एक कोने की भी अच्छी तरह सफाई करनी चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है।
ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड डिजिटल इंजीनियरिंग कंसल्टिंग में ग्लोबल लीडर और एडेको ग्रुप का हिस्सा, अक्कोडिस की आज जारी… Read More
Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More
भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप… Read More
CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का… Read More
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना… Read More
तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment