Categories: News-HeadlinesWorld

मिस्र की एक अदालत ने 75 लोगों को मौत की सज़ा सुनाई

मिस्र की एक अदालत ने 2013 में मुस्लिम ब्रदरहुड समर्थकों द्वारा किये गये हिंसक प्रदर्शन से जुड़े मामले में 75 लोगों को मौत की सज़ा सुनाई। 600 से अधिक को जेल।

मिस्र की एक अदालत ने प्रतिबंधित मुस्लिम ब्रदरहुड के 75 सदस्यों को फांसी की सजा सुनाई है। वहीं, ब्रदरहुड के नेता मोहम्मद बेदी सहित 47 को उम्रकैद की सजा दी है। शॉकन के नाम से मशहूर फोटो जर्नलिस्ट महमूद अबू जैद को पांच साल जेल की सजा सुनाई गई है। हालांकि, वह यह सजा काट चुके हैं। सभी को 2013 में हुए हिंसक आंदोलन के दौरान हत्या करने और संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने का दोषी पाया गया है। इससे पहले इस मामले में मोहम्मद बेदी और अबू जैद समेत 739 लोगों पर मुकदमा चलाया गया था। दरअसल, सेना ने 2013 में तत्कालीन राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी को पद से हटा दिया था, जिसके बाद अब्देल फतेह अल सीसी मिस्र के राष्ट्रपति बने थे। इससे नाराज ब्रदरहुड के समर्थकों ने हिंसक आंदोलन कर दिया था।

homeas

Leave a Comment

Recent Posts

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल, असम, केरलम, तमिलनाडु और पुद्दुचेरी में नई विधानसभा के गठन की अधिसूचना जारी की

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल, असम, केरलम, तमिलनाडु और पुद्दुचेरी में नई विधानसभा के गठन… Read More

15 minutes ago

मौसम विभाग ने आज बिहार और गांगेय पश्चिम बंगाल में गरज और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने आज बिहार और गांगेय पश्चिम बंगाल में गरज और तेज हवाओं का… Read More

15 minutes ago

मौसम विभाग ने आज बिहार और गांगेय पश्चिम बंगाल में गरज और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने आज बिहार और गांगेय पश्चिम बंगाल में गरज और तेज हवाओं का… Read More

15 minutes ago

आईपीएल क्रिकेट में चेन्नई सुपर किंग्स ने डेल्‍ही कैपिटल्स को आठ विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में कल दिल्‍ली में खेले गए मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने डेल्‍ही… Read More

15 minutes ago

आईपीएल क्रिकेट में चेन्नई सुपर किंग्स ने डेल्‍ही कैपिटल्स को आठ विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में कल दिल्‍ली में खेले गए मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने डेल्‍ही… Read More

15 minutes ago

This website uses cookies.