प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री, डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा है कि G20 के सदस्य देश आज भ्रष्टाचार रोधी कार्य समूह की बैठक में चोरी की संपत्ति की वसूली और भगोड़े आर्थिक अपराधियों का पता लगाने और उन्हें प्रत्यर्पित करने के तरीकों पर विचार-विमर्श करेंगे।
G20 की पहली भ्रष्टाचार-रोधी कार्य समूह की बैठक आज से शुरू होने वाली है और 3 मार्च 2023 तक जारी रहेगी। एक बयान में डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत गुरुग्राम में होने वाली इस बैठक के दौरान भ्रष्टाचार को कतई बदार्शत न करने और विश्व स्तर पर भ्रष्टाचार का मुकाबला करने की गहरी प्रतिबद्धता सुनिश्चित करने के लिए समन्वित कार्रवाई की वचनबद्धता दोहरायेगा। डाक्टर जितेन्द्र सिंह ने कहा कि G20 की भारत की अध्यक्षता अभूतपूर्व आर्थिक, भू-राजनीतिक और जलवायु चुनौतियों के मुददों पर केन्द्रित है। उन्होंने यह भी कहा कि आज की बैठक में आपराधिक मामलों में संबंधित अधिकारियों के बीच सूचना के आदान-प्रदान और मौजूदा कानूनी सहायता ढांचे में सुधार को सरल बनाने के तरीकों का भी पता लगाया जाएगा।
कार्य समूह के विषय पर चर्चा करते हुए डॉ जितेंद्र सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि भ्रष्टाचार एक अभिशाप है जो संसाधनों के प्रभावी उपयोग को बाधित करता है और सबसे गरीब और वंचित लोगों को सबसे अधिक प्रभावित करता है।
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment