Categories: News-Headlines

G-7 देश वाहनों से उत्सर्जन कम करने पर हुए सहमत, जापान के सापोरो में संयुक्त बयान जारी

जी-7 देशों के पर्यावरण मंत्री वाहनों से उत्‍सर्जन कम करने के प्रयास करने पर सहमत हो गये हैं। जापान के सापोरो में जलवायु और ऊर्जा मुद्दों पर दो दिन के सम्‍मेलन के अंत में जारी संयुक्‍त बयान में कार्बन डाइआक्‍साइड के उत्‍सर्जन को वर्ष 2035 तक वर्ष 2000 के स्‍तर से 50 प्रतिशत कम करने पर सहमति बनी है। इस बात पर मुख्‍य रूप से ध्‍यान दिया गया है कि ऑटो मोबाइल से कार्बन उत्‍सर्जन को कम कैसे किया जाए। जी-7 देश लक्ष्‍य हासिल करने के लिए प्रत्‍येक वर्ष अपनी प्रगति की जांच करेंगे। समझौते में सदस्‍य देशों से हाइब्रिड सहित विभिन्‍न प्रकार के वाहनों से उत्‍सर्जन कम करने में सहायता का आह्वान किया गया है। 2040 तक समुद्र में प्‍लास्टिक के कचरे से प्रदूषण रोकने के लिए नया लक्ष्‍य भी तय किया गया है। पर्यावरण मंत्रियों ने संयुक्‍त बयान में इन समझौतों को समाहित किया है जिन पर हिरोशिमा में अगले महीने जी-7 शिखर सम्‍मेलन में विचार-विमर्श होने की संभावना है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

14 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

17 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

18 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

18 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.