Education

बिहार में आज से दसवी कक्षा से ऊपर के सभी शैक्षणिक संस्‍थान 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खुले

बिहार में आज से दसवीं कक्षा के ऊपर के सभी शिक्षण संस्‍थान खुल गये हैं। अभी पचास प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति की अनुमति दी गयी है। तकनीकी और व्‍यावसायिक कॉलेजों सहित उच्‍च शिक्षा संस्‍थानों में पचास प्रतिशत छात्रों के साथ ऑफलाइन पढाई शुरू की गई है।

कोविड महामारी की दूसरी लहर के दौरान ऑफलाइन पढाई के लिए कक्षाएं 15 अप्रैल से स्‍थगित कर दी गई थी। हमारे संवाददाता ने बताया है कि कोविड दिशा-निर्देशों के अनुसार क्‍लासरूम को सेनिटाइज करने, थर्मल स्‍कैनर और पीने के पानी की सुविधाएं उपलब्‍ध करानी होंगी।

50 फीसदी बच्चों को ही एक दिन के अंतराल पर स्कूल आने की अनुमति दी गई है। कोचिंग संस्थान फिलहाल बंद रहेंगे। वैसे शैक्षणिक संस्थान जहां छात्रों की संख्या अधिक है, उन्हें दो पालियों में संचालित करने का निर्देश दिया गया है। प्रैक्टिकल क्लास के लिए एक दिन में 50 फीसदी छात्रों को ही बुलाया जायेगा। संस्थानों को कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई के पालन करने का निर्देश दिया गया है। इस बीच, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बताया कि कोविड संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में रही तो दसवीं से नीचे कक्षाओं का भी शीघ्र संचालन शुरू किया जायेगा।

राज्‍य के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि कॉलेज परिसरों में कोविड से बचने के नियमों का पालन करने के निर्देश दिये गये हैं।

homeas

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में हुई एक दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में हुई एक दुर्घटना में लोगों की मृत्यु… Read More

7 hours ago

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न, 90% से अधिक मतदान दर्ज

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आज समाप्‍त हो गया। निर्वाचन… Read More

7 hours ago

भारत ने फ्रांस के हवाई अड्डों से होकर गुजरने वाले भारतीय नागरिकों के लिए वीजा मुक्‍त ट्रांजिट की घोषणा का स्वागत किया

भारत ने फ्रांस के हवाई अड्डों से होकर गुजरने वाले भारतीय नागरिकों के लिए वीजा… Read More

9 hours ago

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान के… Read More

11 hours ago

This website uses cookies.