Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में हुई एक दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में हुई एक दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस दुखद घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए, प्रधानमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

प्रधानमंत्री ने प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट में लिखा: “उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में हुई दुर्घटना के कारण हुई जनहानि अत्यंत दुखद है। इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि घायल लोग जल्द से जल्द स्वस्थ हों।

प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी: PM @narendramodi”

homeas

Leave a Comment

Recent Posts

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न, 90% से अधिक मतदान दर्ज

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आज समाप्‍त हो गया। निर्वाचन… Read More

1 hour ago

भारत ने फ्रांस के हवाई अड्डों से होकर गुजरने वाले भारतीय नागरिकों के लिए वीजा मुक्‍त ट्रांजिट की घोषणा का स्वागत किया

भारत ने फ्रांस के हवाई अड्डों से होकर गुजरने वाले भारतीय नागरिकों के लिए वीजा… Read More

3 hours ago

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान के… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.