Health

पीएम जन आरोग्य योजना के तहत अब तक 40 हज़ार मरीजों का मुफ्त इलाज

Free treatment of 40 thousand patients under PM Jan Arogya Yojana

दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ एश्योरेंस योजना ‘प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ लोगों में धीरे-धीरे लोकप्रिय हो रही है. अब तक 90 हजार से ज्यादा लोगों को गोल्डन कार्ड दिया जा चुका है और 40 हजार से अधिक मरीज इस योजना का लाभ उठा चुके हैं.

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अब तेजी से रफ्तार पकड़ रही है. जहां एक ओर लोगों में ये काफी लोकप्रिय हो रही है, वहीं इसके लाभार्थियों की संख्या में भी तेजी से बढोतरी हो रही है. हर दिन चार से पांच हजार मरीज इसका लाभ उठा रहे हैं. योजना की शुरुआत के महज दो हफ्ते के भीरत ही 90 हजार से ज्यादा लोगों को गोल्डन कार्ड दिया जा चुका है और अब तक 40 हजार से ज्यादा लोगों को इस योजना का लाभ मिल गया है.

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत लोग छोटी और बड़ी सभी तरह की बीमारियों के इलाज का लाभ उठा रहे है. योजना के तहत सरकारी और चुने हुए निजी अस्पताल में इलाज की सुविधा मिल रही है. ये पूरी तरह से कैशलेश है. यानि अगर परिवार का कोई सदस्य बीमार होता है तो वो सीधे अस्पताल जाकर इलाज करा सकता है. उसे कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा. इस योजना से जुड़ी किसी भी तरह की सूचना के लिए टोल फ्री नंबर 14555 पर सीधे बात कर सकते हैं.

25 हजार से ज्यादा निजी अस्पतालों ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से जुड़ने के लिए आवेदन किया है. इस योजना के तहत करीब 11 करोड़ परिवारों को सालाना 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा कवर मिलेगा. चाहे परिवार का आकार कुछ भी हो. इससे 50 करोड़ लोगों को फायदा हो रहा है और इसके दायरे में देश की करीब चालीस फीसदी आबादी आएगी.

योजना के तहत मरीजों को मदद करने के लिए हर अस्पताल में आरोग्य मित्र हैं, जो चौबीस घंटे अस्पताल में तैनात रहते हैं, ताकि मरीज को किसी तरह की परेशानी न हो. इससे बड़े पैमाने पर रोजगार भी मिल रहा है. आंकड़ों के मुताबिक इलाज के कारण देश में करीब 6 करोड़ लोग हर साल गरीबी रेखा से नीचे आ जाते है. अब प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शुरू हो जाने से किसी भी गरीब को न तो घर बेचने और न ही अपनी संपत्ति बेचने की नौबत आएगी.

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर जताई सहमति

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More

5 hours ago

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप 2026 में जीता रजत पदक

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप… Read More

8 hours ago

CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का रास्ता साफ

CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का… Read More

17 hours ago

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना… Read More

2 days ago

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More

3 days ago

आंध्र प्रदेश में बारिश का संकट गहराया, सामान्य से कम वर्षा ने बढ़ाई चिंता

आंध्र प्रदेश में बारिश का संकट गहराया, सामान्य से कम वर्षा ने बढ़ाई चिंता अमरावती:… Read More

3 days ago

This website uses cookies.