Business

Flipkart Quick: 90 मिनट के अंदर मिलेगी ग्रॉसरी, सब्जी, मोबाइल की डिलीवरी

ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart ने Flipkart Quick नाम से नई डिलिवरी सर्विस लॉन्च की है. फ्लिपकार्ट क्विक कंपनी एक हाइपर लोकल डिलिवरी सर्विस है. इस सर्विस के तहत फ्लिपकार्ट आप तक 90 मिनट में आपका सामान पहुंचा सकता है. इस सर्विस में आप 2 घंटे का स्लॉट अपनी सुविधानुसार बुक कर सकते हैं. कस्टमर इस सर्विस के तहत दिन भर में कभी भी ऑर्डर प्लेस कर सकते हैं.

29 रुपये का मिनिमम डिलिवरी चार्ज

इस सर्विस का फायदा उठाने के लिए आप को कम से कम 29 रुपये का डिलिवरी चार्ज देना पड़ेगा. शुरुआती दौर में यह सर्विस बैंगलुरु के कुछ हिस्सों में उपलब्ध है. अगले कुछ महीनों में कंपनी 6 नए शहरों में यह सर्विस शुरू करेगी.

ये सामान कर सकेंगे ऑर्डर

इस सर्विस के तहत आप 2000 से ज्यादा प्रॉडक्ट्स ऑर्डर कर सकते हैं. इसमें ग्रॉसरी, डेरी, मीट, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरी और स्टेशनरी जैसे आइटम ऑर्डर किए जा सकेंगे. इस सर्विस के तहत कंपनी सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक डिलिवरी करेगी. मौजूदा समय में फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स को वन डे डिलिवरी मिलती है.

अडवांस लोकेशन मैपिंग का इस्तेमाल

इस सर्विस के लिए फ्लिपकार्ट अडवांस लोकेशन मैपिंग का इस्तेमाल करेगी. जिससे कम से कम समय में ग्राहकों तक उनका ऑर्डर पहुंचाया जा सके. अडवांस लोकेशन मैपिंग के जरिए ग्राहक के लोकेशन की ज्यादा बेहतर जानकारी मिलेगी जिससे आसानी से कम समय में डिलिवरी की जा सके.

Leave a Comment

Recent Posts

जो रूट ने रचा इतिहास! इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज ने फिर दिखाई क्लास

जो रूट ने रचा इतिहास! इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज ने फिर दिखाई क्लास लंदन: इंग्लैंड… Read More

3 hours ago

GTA 6: गेमिंग दुनिया के सबसे बड़े लॉन्च का इंतजार, जानिए अब तक क्या-क्या सामने आया

GTA 6: गेमिंग दुनिया के सबसे बड़े लॉन्च का इंतजार, जानिए अब तक क्या-क्या सामने… Read More

11 hours ago

ICAI Result 2026: सीए छात्रों का इंतजार खत्म, जल्द जारी हो सकता है परीक्षा परिणाम

ICAI Result 2026: सीए छात्रों का इंतजार खत्म, जल्द जारी हो सकता है परीक्षा परिणाम… Read More

24 hours ago

2026 Kawasaki Ninja 500 भारत में लॉन्च, कीमत ₹5.76 लाख; मिला नया रंग और E20 अपडेट

2026 Kawasaki Ninja 500 भारत में लॉन्च, कीमत ₹5.76 लाख; मिला नया रंग और E20… Read More

1 day ago

FIFA Score: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में रोमांच जारी, जानिए बड़े मैचों के स्कोर

FIFA Score: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में रोमांच जारी, जानिए बड़े मैचों के स्कोर नई… Read More

1 day ago

कौन हैं रेनाटो वेइगा? पुर्तगाल के उभरते फुटबॉल स्टार पर दुनिया की नजर

कौन हैं रेनाटो वेइगा? पुर्तगाल के उभरते फुटबॉल स्टार पर दुनिया की नजर नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

This website uses cookies.