India

Firing at India-Nepal Border: सीमा पर नेपाल पुलिस की और से फायरिंग, एक की मौत, दो अन्य घायल

नयी दिल्ली। भारत और नेपाल के बीच पिछले कुछ समय से मनमुटाव चल रहा है। दोनों देशों में सीमा को लेकर विवाद चल रहा है, इस बीच बिहार के सीतामढ़ी से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां भारत-नेपाल बॉर्डर के पास सीतामढ़ी में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत और दो लोग घायल हुए। इस बात की जानकारी बिहार क्षेत्र के सशस्त्र सीमा बल के आईजी ने दी है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि ये घटना नेपाल की तरफ से हुई गोलीबारी के कारण हुआ। वहीं इस घटना में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। वहीं घटना के बाद मामलें की जांच शुरू कर दी गई है।

वहीं इस मामलें में नेपाल की तरफ से कोई जानकारी सामने नहीं आई है. रिपोर्ट के मुताबिक नेपाल की तरफ से यह फायरिंग की गई है। डीजी एसएसबी कुमार राजेश चंद्रा ने बताया कि रात करीब 8:40 बजे एक परिवार नेपाल जा रहा था. उन्हें नेपाली सुरक्षाकर्मियों ने सीमा पर रोक दिया और वापस जाने के लिए कहा, जिससे कहाकाही हो गई। उसके बाद नेपाल के सुरक्षाकर्मियों ने करीब 15 राउंड फायरिंग की, जिसमें 3 लोग घायल हो गए और एक की मौत हो गई।

Read More :  इमरान खान को सता रही भारत की चिंता, कहा- हेल्प के लिए हूं तैयार

घटना के बाद सीमा पर तनाव का माहौल बन गया है। नेपाल ने भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिमपियाधुरा पर दावा करते हुए नया मानचित्र जारी किया है। जिससे दोनों देशों के बीच सीमा विवाद गहरा गया. जिसके बाद भारत ने सख्त लहजे में नेपाल से क्षेत्रीय दावे के ‘कृत्रिम विस्तार’ का रूख नहीं अख्तियार नहीं करने को कहा था।

गौरतलब हो कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह द्वारा आठ मई को उत्तराखंड में धारचूला और लिपुलेख दर्रे को जोड़ने वाले, 80 किलोमीटर लंबे, रणनीतिक रूप से अहम मार्ग का उद्घाटन किये जाने पर नेपाल ने आपत्ति जताई। और दोनों देशों के बीच रिश्ते में तनाव आ गया। नेपाल का दावा है कि यह राजमार्ग उसके क्षेत्र से गुजरता है।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

GTA 6: गेमिंग दुनिया के सबसे बड़े लॉन्च का इंतजार, जानिए अब तक क्या-क्या सामने आया

GTA 6: गेमिंग दुनिया के सबसे बड़े लॉन्च का इंतजार, जानिए अब तक क्या-क्या सामने… Read More

1 day ago

ICAI Result 2026: सीए छात्रों का इंतजार खत्म, जल्द जारी हो सकता है परीक्षा परिणाम

ICAI Result 2026: सीए छात्रों का इंतजार खत्म, जल्द जारी हो सकता है परीक्षा परिणाम… Read More

2 days ago

2026 Kawasaki Ninja 500 भारत में लॉन्च, कीमत ₹5.76 लाख; मिला नया रंग और E20 अपडेट

2026 Kawasaki Ninja 500 भारत में लॉन्च, कीमत ₹5.76 लाख; मिला नया रंग और E20… Read More

2 days ago

FIFA Score: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में रोमांच जारी, जानिए बड़े मैचों के स्कोर

FIFA Score: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में रोमांच जारी, जानिए बड़े मैचों के स्कोर नई… Read More

2 days ago

कौन हैं रेनाटो वेइगा? पुर्तगाल के उभरते फुटबॉल स्टार पर दुनिया की नजर

कौन हैं रेनाटो वेइगा? पुर्तगाल के उभरते फुटबॉल स्टार पर दुनिया की नजर नई दिल्ली:… Read More

2 days ago

कौन हैं बाबेट डे लीडे? नीदरलैंड्स महिला क्रिकेट टीम की स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज

कौन हैं बाबेट डे लीडे? नीदरलैंड्स महिला क्रिकेट टीम की स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज नई दिल्ली: नीदरलैंड्स… Read More

2 days ago

This website uses cookies.