एफआईएच हॉकी विश्वकप का रंगारंग उद्घाटन समारोह कल शाम ओडिसा के कटक के ऐतिहासिक बाराबती स्टेडियम में संपन्न हुआ। इस अवसर पर खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक सहित कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री पटनायक ने ओडिसा को विश्वकप की मेजबानी में सहायता के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद दिया। खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि भारत का हॉकी में ऐतिहासिक प्रदर्शन रहा है।
दुनिया का हॉकी बादशाह बनने की जंग की औपचारिक शुरूआत हो गई है। कटक के बाराबती स्टेडियम में रंगारंग समारोह में भारत की समृद्ध संस्कृति और कला को प्रदर्शित किया गया। इस दौरान देशभर की संगीत और नृत्य जगत की हस्तियों ने अपने प्रदर्शन से लोगों का मन मोह लिया। उद्धाटन समारोह में बॉलीबुड स्टार रणवीर सिंह और दिशा पटानी ने प्रस्तुतियां दी। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय पॉप बैण्ड ब्लैकस्वान ने भी जबरदस्त उपस्थिति दर्ज करायी। चालीस हजार दर्शकों की क्षमता वाले स्टेडियम में ओडिसा की कलाकार श्रेया लेंका की प्रस्तुति भी खास रही। हॉकी विश्व कप 2023 का गीत हॉकी है दिल मेरा लिखने वाले संगीतकार प्रीतम ने 11 अन्य गायकों के साथ प्रस्तुति दी। उद्घाटन समारोह के बाद मुकाबलों की शुरूआत शुक्रवार से होगी। जहां 16 टीम विश्व चैम्पियन बनने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक देगीं। पहले दिन चार मैच खेले जाएंगे। और मेजबान भारत का पहला मुकाबला स्पेन की टीम से होगा।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment