एफआईएच हॉकी फाइव्स में महिला विश्वकप में भारतीय टीम का पहला मुकाबला आज मस्कट में पोलैण्ड से होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार 12 बजकर 50 मिनट पर शुरू होगा।
भारत का अंतिम ग्रुप मुकाबला नामीबिया के साथ होगा। प्रत्येक ग्रुप की दो शीर्ष टीम 26 जनवरी को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में आमने-सामने होंगी। सेमीफाइनल भी उसी दिन होगा जबकि फाइनल मैच 27 जनवरी को खेला जाएगा।