News-Headlines

देश भर में खाद्यान्‍न उपलब्‍धता सुनिश्चित करने के लिए एफसीआई की ओर से विविध कदम उठाए गए

लगभग 160 एलएमटी खाद्यान्‍न राज्‍यों/संघशासित प्रदेशों को वितरित किया गया, 671 एलएमटी से अधिक भंडार में मौजूद

भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) की 12.05.2020 की रिपोर्ट के अनुसार, एफसीआई में वर्तमान में 271.27 एलएमटी चावल और 400.48 एलएमटी गेहूं मौजूद है। अत: कुल 671.75 एलएमटी खाद्यान्‍न भंडार (गेहूं और धान की वर्तमान में जारी खरीद के अलावा, जो अभी तक गोदामों तक नहीं पहुंचा है) में मौजूद है। एनएफएसए और अन्‍य कल्‍याणकारी योजनाओं के अंतर्गत महीने भर के लिए लगभग 60 एलएमटी खाद्यान्‍न की आवश्‍यकता है।

लॉकडाउन के बाद से, 2880 रेल रैक्‍स के माध्‍यम से लगभग 80.64 एलएमटी खाद्यान्‍न का उठाव और ढुलाई हो चुकी है। रेल मार्ग के अलावा सड़क एवं जल मार्ग के माध्‍यम से भी परिवहन किया गया। कुल 159.36 एलएमटी की ढुलाई की जा चुकी है। 15,031 एमटी खाद्यान्‍नों की 11 पोतों के माध्‍यम से ढुलाई की गई है। पूर्वोत्‍तर राज्‍यों के लिए  कुल 7.36 एलएमटीअनाज का परिवहन किया गया है। एनएफएसए और पीएमजीकेएवाई के अंतर्गत पूर्वोत्‍तर राज्‍यों के लिए अगले 3 महीनों के लिए कुल 11 एलएमटी अनाज की आवश्‍यकता है।

मुक्‍त बाजार बिक्री योजना

लॉकडाउन के दौरान राहत शिविर चला रहे गैर सरकारी संगठन और सामाजिक संस्‍थान सीधे एफसीआई डिपो से मुक्‍त बाजार बिक्री योजना (ओएमएसएस) की दर पर गेहूँ और चावल खरीद सकते हैं। राज्‍य सरकारें भी एफसीआई से सीधे अनाज खरीद सकती हैं।

राज्‍य सरकारें गैर- एनएफएसए परिवारों को,जिन्‍हें राज्य सरकार द्वारा राशन कार्ड जारी किया गया है,अगले तीन माह तक के लिए चावल/गेहूँ भी उपलब्ध करा सकती है। ओएमएसएस के अंतर्गत चावल की दरें 22 रुपये किलो और गेहूं की दरें 21 रुपये किलो निर्धारित की गई हैं। इसबीच,लॉकडाउन की अवधि में एफसीआई ने ओएमएसएस के द्वारा से 4.68 एलएमटी गेहूँ एवं 6.58 एलएमटील चावल की बिक्री की है।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना

अनाज (चावल/गेहूं)

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत अगले 3 माह के लिए कुल 104.4 एलएमटी चावल एवं 15.6 एलएमटी गेहूं की आवश्‍यकता है, जिसमें से 69.65 एलएमटी चावल एवं 10.1 एलएमटी गेहूँ का उठाव विभिन्न राज्यों एवं संघशासित प्रदेशों द्वारा कर लिया गया है। कुल 79.75 एलएमटी का उठाव किया गया है। भारत सरकार इस योजना का शत-प्रतिशत वित्‍तीय भार वहन कर रही है जो लगभग 46,000 करोड़ रुपये है। गेहूँ का आवंटन 6 राज्यों – पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, चंडीगढ़, दिल्ली एवं गुजरात में किया गया है एवं शेष राज्यों में चावल का आवंटन किया गया है।

दालें

दालों के संबंध में, अगले तीन माह के लिए कुल 5.87 एलएमटी दालों  की आवश्‍यकता है। अभी तक 3.15 एलएमटी दाल प्रेषित जा चुकी है, जबकि 2.26 एलएमटी दाल राज्यों एवं संघशासित प्रदेशों में पहुँच चुकी है और 71,738 एमटीका वितरण किया जा चुका है। दिनांक 12मई, 2020 तक बफर स्‍टॉक में 12.75 एलएमटी दालें (तूर-5.70 एलएमटी, मूंग-1.72 एलएमटी, उड़द-2.44 एलएमटी, चना-2.42 एलएमटी और मसूर-0.47 एलएमटी) उपलब्‍ध है।

आवश्यक वस्तु अधिनियम

उपभोक्‍ता मामले विभाग ने कोविड-19 के कारण बढ़ी मांग को देखते हुए फेस मास्‍क और सैनिटाइजर्स को आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत अधिसूचित किया है। मास्‍क, सैनिटाइजर्स और उनके विनिर्माण में उपयोग किए जाने वाले संघटकों के मूल्‍यों की भी अधिकतम दर तय कर दी गई है।

लॉकडाउन के कारण आपूर्ति श्रृंखला के प्रबंधन में कोई बाधा उत्‍पन्‍न न हो और सभी आवश्‍यक वस्‍तुओं के दाम नियंत्रित रहें, इस‍के लिए राज्‍यों को दिशानिर्देश दिए गए हैं। केंद्र ने राज्य सरकारों को आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत निर्णय लेने के लिए सभी शक्तियाँ सौंप दी हैं।

खाद्यान्‍न खरीद

दिनांक 12 मई, 2020 तक कुल 268.9 एलएमटी गेहूं (आरएमएस 2020-21) और 666.9 एलएमटी चावल (केएमएस 2019-20 ) की खरीद की गई।

शुरु से अंत कम्‍प्‍यूटरीकरण

ई-पीओएस के माध्‍यम से कुल 90 प्रतिशत एफपीएस ऑटोमेशन किया जा चुका है, जबकि कुल 20 राज्‍यों/संघशासित प्रदेशों में यह शत- प्रतिशत कर लिया गया है।

90 प्रतिशत राशन कार्डों की आधार सीडिंग की जा चुकी है, जबकि 11 राज्‍यों/संघशासित प्रदेशों में यह शत- प्रतिशत कर लिया गया है।

PIB

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

6 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

7 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.