FBI ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की ईरानी साजिश को नाकाम किया

अमेरिका के न्‍याय विभाग ने कहा है कि निर्वाचित राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्‍प की हत्‍या की ईरान की साजिश को संघीय जांच ब्‍यूरो (FBI) ने विफल कर दिया है। न्‍याय विभाग ने ईरान के एक, और अमेरिका के दो, नागरिकों के खिलाफ डोनाल्ड ट्रम्‍प की हत्‍या की साजिश में शामिल होने के आरोप लगाए हैं।

आपराधिक शिकायत में न्‍याय विभाग ने कहा कि ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स पर भाड़े के अपराधी के जरिए हत्‍या की साजिश रची गई। विभाग ने बताया कि ईरान के फरहाद शकेरी को निर्वाचित अमरीकी राष्‍ट्रपति की हत्‍या का काम सौंपा गया था। शकेरी, तेहरान में रहता है और रिवोल्यूशनरी गार्ड का अधिकारी है।

Related posts

Leave a Comment