India

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ मास्‍को में बैठक की

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने आज रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ मास्‍को में बैठक की। बाद में एक संयुक्‍त संवाददाता सम्‍मेलन में डॉ. जयशंकर ने कहा कि भारत और रूस के संबंध समय की कसौटी पर खरे उतरे हैं और परस्‍पर विश्‍वास पर आधारित हैं जो आगे भी ऐसे ही बने रहेंगे। उन्‍होंने कोविड महामारी की दूसरी लहर के दौरान रूस की ओर से भारत को दी गई मदद के लिए आभार व्‍यक्‍त किया। विदेश मंत्री ने कहा कि रुस की ओर से मदद की चार खेप विमान से तुरंत भारत पहुंचाई गई थी।

डॉ. जयंशंकर ने कहा कि भारत स्‍पूतनिक टीकों के उत्‍पादन और उनके इस्‍तेमाल के लिए रूस के साथ साझेदारी कर रहा है। उन्‍होंने कहा कि इसका फायदा केवल भारत और रूस को ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को होगा।

विदेश मंत्री ने कहा कि‍ बैठक में अफगानिस्‍तान की स्थिति पर भी चर्चा हुई क्‍योंकि यह मामला प्रत्‍यक्ष रूप से क्षेत्रीय सुरक्षा से जुडा है। उन्‍होंने कहा कि अफगानिस्‍तान में हिंसक गतिविधियां कम होनी चाहिए। डॉक्टर जयशंकर ने कहा कि अफगानिस्‍तान की आर्थिक, सामाजिक तथा लोकतांत्रिक व्‍यवस्‍था में हुए सुधार को बनाए रखने के लिए भारत और रूस का मिलकर काम करना जरूरी है। उन्‍होंने यह भी कहा कि भारत और रूस एक स्‍वतंत्र, संप्रभु, अखंड और लोकतांत्रिक अफगानिस्‍तान के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Spoke about recent global developments incl Russia-US relations. Satisfied with our cooperation in multilateral organisations including UNSC. The quality of conversation reflected our Special and Privileged Strategic Partnership.

— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) July 9, 2021

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

19 minutes ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

20 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

23 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

24 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

1 day ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

This website uses cookies.