प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने चीन के अवैध ऋण ऐप के खिलाफ जारी जांच के सिलसिले में पेमेंट गेटवे – पे-टीएम, रेज़र-पे और कैश-फ्री पर छापे मारे हैं। निदेशालय ने कहा है कि बेंगलुरू में इन तीन कंपनियों के परिसरों सहित छह परिसरों की तलाशी ली गई। छापे के दौरान चीन के व्यक्तियों के नियंत्रण वाली कंपनियों की मर्चेंट आई.डी. और बैंक खातों में रखे गए सत्रह करोड़ रुपये जब्त किए गए। प्रवर्तन निदेशालय ने कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि चीन के व्यक्तियों को डमी निदेशक बनाने के लिए भारतीय नागरिकों के जाली दस्तावेज़ों का इस्तेमाल किया गया और अवैध तरीकों से आय के स्रोत बनाये गये। निदेशालय ने चीन के अवैध ऋण ऐप के खिलाफ मनी-लॉन्ड्रिंग की जांच उस समय शुरू की थी जब बेंगलुरू पुलिस की साइबर अपराध शाखा ने चीन के मोबाइल ऐप के माध्यम से कम राशि की ऋण लेने वालों की जबरन वसूली और उत्पीड़न के लिए 18 प्राथमिकी दर्ज की।
Related posts
कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...
RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) द्वारा...
पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 रन की जीत दर्ज की। मुकाबले में गेंदबाजों और बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन ने मैच का रुख तय किया।
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच स्कोरकार्ड: 22 रन से जीता पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले...