प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आतंकवादी गतिविधियों के मामले में मोहम्मद अकबर भट और अन्य की पांच करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। इनमें जम्मू-कश्मीर में विभिन्न लोगों के नाम पर सात अचल संपत्तियां और दो बैंक खाते हैं। निदेशालय ने आरोपियों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी और जारी आरोप पत्र के आधार पर जांच शुरू की।
जांच से पता चला कि पैसा उनके व्यक्तिगत खातों और अल-जबर ट्रस्ट के बैंक खातों में प्राप्त हुआ था जो धर्मार्थ उद्देश्यों के लिए खोला गया था लेकिन इन खातों का उपयोग छात्रों से धन प्राप्त करने के लिए किया गया और आगे इनका इस्तेमाल भारत में आतंकी गतिविधियों में किया गया था।