DMK सांसद सेंथिल कुमार ने लोकसभा में अपने विवादित बयान पर खेद व्यक्त किया

लोकसभा में कल डी.एम. के पार्टी के सांसद सेंथिल कुमार की विवादित टिप्पणियों पर हुए शोर शराबे के बाद आज प्रश्नकाल के दौरान सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिये स्थगित कर दी गई। बाद में सेंथिल कुमार ने लोकसभा में अपने विवादित बयान पर खेद व्यक्त किया।

जब सदन की बैठक दोबारा शुरू हुई तो डीएमके पार्टी के नेता टी.आर. बालू ने कहा कि सेंथिल कुमार का बयान सही नहीं था और पार्टी अध्यक्ष ने उन्हें चेतावनी दी है।

इसके बाद डी.एम.के सांसद सेंथिल कुमार ने कहा कि यदि उनके बयान से समाज के किसी वर्ग को ठेस पहुंची है तो वे उसे वापस लेते हैं। उन्‍होंने लोकसभा अध्यक्ष से इस बयान को सदन की कार्यवाही से हटाने का अनुरोध किया।

इससे पहले केन्‍द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सदन में उपस्थित डी. एम के पार्टी के एक अन्‍य सदस्‍य टी. आर. बालू से इस आपत्तिजनक बयान पर माफी मांगने को कहा। उन्‍होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी देश को विभाजित करना चाहते हैं।

Related posts

Leave a Comment