नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयर इंडिया लिमिटेड और इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड (इंडिगो) को क्रमश: 470 और 500 विमानों के आयात के लिए सैद्धांतिक स्वीकृती दे दी है। नागर विमानन महानिदेशालय द्वारा आयात किए जाने के लिए अनुमोदित विमानों का ब्यौरा अनुलग्नक में दिया गया है। इन विमानों के अधिग्रहण की लागत के संबंध में सूचना उपलब्ध नहीं है क्योंकि एयरलाइन और मूल उपकरण विनिर्माताओं (ओईएम) का स्वरूप वाणिज्यिक है।
विमान के वास्तविक आयात के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रदान करते समय पार्किंग स्थलों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। एयरलाइंस की इंडक्शन योजना के अनुसार, 2023-2035 की अवधि में विमानों का आयात किया जाना प्रस्तावित है। नागर विमानन महानिदेशालय ने एयरलाइन ऑपरेटरों को सलाह दी है कि वे पार्किंग स्थलों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए हवाईअड्डा ऑपरेटरों के साथ अपनी इंडक्शन योजना साझा करें।
यह जानकारी नागर विमानन राज्य मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वी के सिंह ने आज राज्य सभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment