Categories: News-Headlines

NIA ने डी.जे. हल्ली और के.जी. हल्ली पुलिस थानों पर हमले के मामले में बेंगलुरू में कई जगहों पर तलाशी अभियान चलाया

राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण (NIA) ने बंगलुरू के दो पुलिस थानों डी.जे. हल्ली और के.जी. हल्ली पर हमले के मामले में कल कई जगहों पर तलाशी अभियान चलाया। जांच एजेंसी ने इस मामले में फरार सात अभियुक्‍तों के ठि‍कानों पर छापे मारे। इस दौरान कई दस्‍तावेज और इलेक्‍ट्रॉनिक उपकरण जब्‍त किये गये। 11 अगस्‍त, 2020 को पैगम्‍बर मुहम्‍मद पर कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट के विरोध में प्रदर्शन कर रही भीड़ ने थाने पर हमला कर दिया था। थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया गया और पुलिस की गाडि़यां जला दी गई या उन्‍हें नुकसान पहुंचाया गया। इस मामले में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण ने दो सौ 47 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

IRCTC पर बड़ा सवाल! ट्रेन के टॉयलेट में बर्तन धोने का वीडियो वायरल, FSSAI ने भेजा नोटिस

IRCTC पर बड़ा सवाल! ट्रेन के टॉयलेट में बर्तन धोने का वीडियो वायरल, FSSAI ने… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.