स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए साझा विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा- सीयूईटी यूजी 2024 में पहले दिन कल 75 प्रतिशत से अधिक आवेदकों ने भाग लिया। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी – एनटीए के अनुसार परीक्षा देश और विदेश के सभी निर्धारित स्थलों पर सुचारू रूप से संचालित की गई। इससे पहले, एनटीए ने कहा था कि 15 मई को होने वाली सीयूईटी यूजी परीक्षा कुछ कारणों से दिल्ली के केंद्रों पर स्थगित कर दी गई है और वह अब 29 मई को होगी। एनटीए आठ दिनों तक सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा मिश्रित प्रणाली में आयोजित करेगी जिसमें कंप्यूटर आधारित परीक्षा और पेन और पेपर से लिखने के विकल्प होंगे।
Related posts
Manchester United vs Wrexham: प्री-सीजन मुकाबले में मैनचेस्टर यूनाइटेड को 1-0 से हराकर व्रेक्सहैम ने किया बड़ा उलटफेर
Manchester United vs Wrexham: प्री-सीजन मुकाबले में मैनचेस्टर यूनाइटेड को 1-0 से हराकर व्रेक्सहैम ने किया...
Facebook और Instagram हुए डाउन, दुनियाभर के हजारों यूजर्स को हुई परेशानी
Facebook और Instagram हुए डाउन, दुनियाभर के हजारों यूजर्स को हुई परेशानी नई दिल्ली: सोशल मीडिया...
कल का मौसम: 20 जुलाई को 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, IMD ने लोगों को किया सतर्क
कल का मौसम: 20 जुलाई को 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, IMD...