आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 243 रन से हराकर लगातार आठवीं जीत दर्ज की। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट पर 326 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 27 ओवर और एक गेंद में 81 रन ही बना सकी। विराट कोहली को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विराट कोहली ने 121 गेंदों पर 101 रन बनाए। विराट कोहली ने अपने 35वें जन्मदिन पर कोलकाता के ईडन गार्डन्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना 49वां वनडे शतक पूरा किया और सर्वाधिक वनडे शतकों के मामले में सचिन तेंदुलकर की बराबरी की।
भारत की ओर से रविंद्र जडेजा ने सर्वाधिक पांच विकेट हासिल किये। कुलदीप यादव और मोहम्मद शमी ने दो-दो विकेट जबकि मोहम्मद सिराज ने एक विकेट लिया।
पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “हमारी क्रिकेट टीम एक बार फिर विजयी हुई है! दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के लिए टीम को बधाई। शानदार टीम वर्क। उन्होंने विराट कोहली को भी जन्मदिन का शानदार तोहफा दिया है, जिन्होंने आज शानदार पारी खेली।”
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment