Categories: News-Headlines

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज अपना घोषणा पत्र जारी किया

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज अपना घोषणा पत्र जारी किया। “भरोसे का घोषणा पत्र” शीर्षक वाला यह घोषणा पत्र राज्य के सात अलग-अलग जिलों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने जारी किया। हमारे संवाददाता ने बताया है कि पार्टी ने बीस बिन्दुओं में घोषणा पत्र जारी किया है।

कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में किसानों का कर्ज माफ करने के साथ ही किसानों से प्रति क्विंटल 3 हजार 200 रूपये की दर से धान खरीदने का वादा किया है। घोषणा पत्र में केजी से पीजी तक मुक्त शिक्षा 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली और गैस सिलेंडर में 500 रूपये की सब्सिडी देने का भी वादा किया गया है। इसके अलावा भूमिहीन किसानों, मजदूरों को 10 हजार रूपये प्रतिवर्ष दिए जाएंगे। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में जातिगत जनगणना कराए जाने की भी बात कही है।

छत्‍तीगढ में सात नवंबर को पहले चरण के मतदान वाले बीस निर्वाचन क्षेत्रों में प्रचार आज शाम समाप्त हो गया।

Leave a Comment

Recent Posts

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

17 minutes ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

18 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.