Health

भारत में तैयार हुई कोरोना वायरस की दवा, अगले महीने से ह्यूमन ट्रायल

नयी दिल्ली। कोरोना वायरस ने दुनियाभर में 1 करोड़ से ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है लेकिन अब तक किसी भी देश के पास कोरोना से लड़ने का सटीक इलाज नहीं है। दुनिया के तमाम वैज्ञानिक कोरोना वायरस की दवा तलाश करने में जुटे है। जिसमें कुछ हद तक वैज्ञानिकों को सफलता भी मिली है लेकिन इन सबके बीच भारत की एक कंपनी ने कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने का दावा किया है। दरअसल भारत की वैक्सीन निर्माता भारत बायोटेक ने एलान किया है कि उसने कोरोना वायरस की वैक्सीन को बना लिया है और भारत सरकार ने वैक्सीन के लिए मानव परीक्षण के पहले और दूसरे के ट्रायल को भी मजूंरी दे दी है।

कंपनी ने कहा है कि सार्स-सीओवी-2 स्ट्रेन (SARS-CoV-2) को पुणे स्थित एनआईवी में अलग किया गया और उसके बाद ही भारत बायोटेक को हस्तांतरित किया गया। घरेलू, इनएक्टिवेटेड वैक्सीन को हैदराबाद के जीनोम वैली में स्थित भारत बायोटेक के बीएसएल-3 (बायो-सेफ्टी लेवल 3) हाई कंटेनमेंट फैसिलिटी में विकसित किया गया और विनिर्मित किया गया।

Read More :  ये खूबी हल्दी में ही है की आपको अंदर और बाहर से संवार दे

फेस 1 और फेस 2 ह्यूमन क्लिनिकल ट्रायल की मिली मंजूरी

ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया, सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (सीडीएससीओ), स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने फेस 1 और फेस 2 ह्यूमन क्लीनिकल ट्रायल शुरू करने की अनुमति दे दी है। इसके पहले कंपनी ने प्रीक्लिनिकल स्टडीज से प्राप्त परिणाम सौंपे थे।

अगले महीने से शुरू होगा भारत में ह्यूमन ट्रायल

ह्यूमन क्लीनिकल ट्रायल अगले महीने पूरे भारत में शुरू होने वाले हैं। भारत बायोटेक के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक, डॉ. कृष्णा एला ने कहा, “हम कोविड-19 के खिलाफ भारत के पहले घरेलू स्तर पर विकसित वैक्सीन, कोवैक्सीन की घोषणा कर गौरवान्वित हैं। इस वैक्सीन के विकास में आईसीएमआर और एनआईवी की सहभागिता महत्वपूर्ण रही है। सीडीएससीओ के सक्रिय समर्थन और मार्गदर्शन से इस परियोजना को स्वीकृति मिल पाई। हमारे आर एंड डी और विनिर्माण टीमों ने इस प्लेटफार्म की दिशा में हमारी खुद की प्रौद्योगिकियों की तैनाती में अथक परिश्रम किया।”

राष्ट्रीय विनियामकीय प्रोटोकॉल्स से गुजरते हुए कंपनी ने व्यापक प्री-क्लीनिकल स्टडीज को पूरा करने में अपने उद्देश्य को गति दी। इन अध्ययनों के परिणाम शानदार रहे हैं और अत्यंत सुरक्षित और प्रभावी इम्यून रेस्पॉन्सेस प्रदर्शित किए हैं।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

जो रूट ने रचा इतिहास! इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज ने फिर दिखाई क्लास

जो रूट ने रचा इतिहास! इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज ने फिर दिखाई क्लास लंदन: इंग्लैंड… Read More

14 hours ago

GTA 6: गेमिंग दुनिया के सबसे बड़े लॉन्च का इंतजार, जानिए अब तक क्या-क्या सामने आया

GTA 6: गेमिंग दुनिया के सबसे बड़े लॉन्च का इंतजार, जानिए अब तक क्या-क्या सामने… Read More

22 hours ago

ICAI Result 2026: सीए छात्रों का इंतजार खत्म, जल्द जारी हो सकता है परीक्षा परिणाम

ICAI Result 2026: सीए छात्रों का इंतजार खत्म, जल्द जारी हो सकता है परीक्षा परिणाम… Read More

1 day ago

2026 Kawasaki Ninja 500 भारत में लॉन्च, कीमत ₹5.76 लाख; मिला नया रंग और E20 अपडेट

2026 Kawasaki Ninja 500 भारत में लॉन्च, कीमत ₹5.76 लाख; मिला नया रंग और E20… Read More

1 day ago

FIFA Score: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में रोमांच जारी, जानिए बड़े मैचों के स्कोर

FIFA Score: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में रोमांच जारी, जानिए बड़े मैचों के स्कोर नई… Read More

2 days ago

कौन हैं रेनाटो वेइगा? पुर्तगाल के उभरते फुटबॉल स्टार पर दुनिया की नजर

कौन हैं रेनाटो वेइगा? पुर्तगाल के उभरते फुटबॉल स्टार पर दुनिया की नजर नई दिल्ली:… Read More

2 days ago

This website uses cookies.