Categories: News-Headlines

रफाल लडाकू विमानों को वायु सेना में शामिल करने का पूरा काम योजना के अनुसार ही चल रहा है: वायुसेना प्रमुख

एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया

एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने आज कहा कि रफाल लडाकू विमानों को वायु सेना में शामिल करने की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चल रही है। वायुसेना प्रमुख आज सुबह हैदराबाद के निकट डुंडीगल में वायुसेना अकादमी की संयुक्‍त पासिंग आउट परेड की समीक्षा के बाद संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि महामारी के कारण कार्यक्रम में कुछ परिवर्तन हो सकता है लेकिन पूरा काम योजना के अनुसार ही चल रहा है। एक प्रश्‍न के उत्‍तर में उन्‍होंने कहा कि वास्‍तविक नियंत्रण रेखा- एलएसी पर वायु सेना की रणनीतिक बढत जारी रहेगी और इस संबंध में सभी आवश्‍यक उपाय किए जा रहे हैं। हालांकि उन्‍होंने कहा कि सेना की तैनाती आवश्‍यकता के अनुसार बदली जाएगी। एस-400 में प्रौद्योगिकी संबंधी चिंताओं पर श्री भदोरिया ने कहा कि इस बारे में चिंता करने की कोई बात नहीं है। उन्‍होंने कहा कि वायु सेना आगामी दिनों में डिजिटलीकरण, नेटवर्किंग और उन्‍नत प्रौद्योगिकी पर ध्‍यान देगी।

इससे पहले संयुक्‍त स्‍नातक परेड को संबोधित करते हुए वायु सेना प्रमुख ने कहा कि उभरती सुरक्षा चुनौतियों और पडोस में बढती भौगोलिक-राजनीतिक अनिश्चितता के कारण प्रौद्योगिकी को तेजी से शामिल करने के साथ वायु सेना महत्‍वपूर्ण बदलाव के दौर से गुजर रही है।

वायु सेना प्रमुख ने कहा कि पिछले कुछ दशक में किसी भी युद्ध को जीतने में वायु सेना की भूमिका स्‍पष्‍ट रूप से स्‍थापित हो गई है। उन्‍होंने कहा कि इस संदर्भ में क्षमता बढाने का महत्‍व अत्‍यधिक बढ गया है।

उन्‍होंने वायुसेना के नवनियुक्‍त अधिकारियों से खुद को तकनीकी रूप से निरंतर उन्‍नत बनाने को कहा है क्‍योंकि अभूतपूर्व चुनौतियों के बीच ऐसा करना पहले से कहीं अधिक महत्‍वपूर्ण हो गया है। उन्‍होंने कहा कि मेडिकल ऑक्‍सीजन और महत्‍वपूर्ण चिकित्‍सा उपकरणों के परिवहन में सहायता के जरिए वायुसेना ने कोविड महामारी के दौरान अत्‍यधिक सक्रिय भूमिका निभाई।

इससे पहले वायुसेना प्रमुख ने अकादमी में सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने वाले फ्लाइंग कैडेट को विंग्‍स और ब्रेवेट्स प्रदान किए। अकादमी से एक सौ साठ से अधिक अधिकारी उत्‍तीर्ण हुए हैं जिनमें नौसेना और तटरक्षक बल के 11 कैडेट शामिल हैं।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

2 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

2 hours ago

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.