Categories: News-Headlines

गृह मंत्रालय ने राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों से कहा कि वे कोविड प्रतिबंधों में छूट के बावजूद कोताही न बरतें

गृह मंत्रालय ने राज्‍यों और केंद्रशासित प्रदेशों से कहा है कि कोविड महामारी की दूसरी लहर के बाद प्रतिबंधों में छूट के बावजूद कोताही न बरतें। राज्यों को कोविड अनुकूल व्‍यवहार, जांच, निगरानी, उपचार और टीकाकरण की पांच सूत्रीय रणनीति का पालन करने की सलाह दी गई है। कई राज्‍यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने कोविड मरीजों की संख्‍या घटने के साथ विभिन्‍न गतिविधियों को फिर से खोलना शुरू कर दिया है।

केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्‍ला ने इस संबंध में राज्यों के मुख्‍य सचिवों को पत्र लिखकर कहा है कि वास्‍तविक स्थिति के आकलन के आधार पर ही प्रतिबंध लागू करने या छूट देने का फैसला किया जाए। उन्‍होंने यह सुनिश्चित करने को भी कहा कि समूची प्रक्रिया सावधानीपूर्वक चलाई जानी चाहिए और पर्याप्‍त जांच भी सुनिश्चित की जानी चाहिए।

उपचाराधीन मरीजों की संख्‍या बढ़ने या उच्‍च संक्रमण दर के आरंभिक संकेतों पर भी कड़ी नजर रखने की सलाह दी गई है। श्री भल्‍ला ने संक्रमितों की बढ़ती संख्‍या पर काबू पाने के लिए छोटे-छोटे कंटेनमेंट जोन बनाने की नीति अपनाये जाने की सलाह दी है।

कोरोना वायरस के संक्रमण की श्रृखंला तोड़ने के लिए टीकाकरण को महत्‍वपूर्ण बताते हुए केंद्रीय गृह सचिव ने सभी राज्‍यों और केंद्रशासित प्रदेशों से कहा है कि अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने के प्रयास तेज किए जाएं।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

4 hours ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.