महिला क्रिकेट टीम की दो वरिष्ठ खिलाड़ियों हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना ने की बीसीसीआई से कोच रमेश पोवार को पद पर बनाए रखने की मांग। कहा, पोवार के जाने से भारतीय टीम के प्रदर्शन पर पड़ेगा असर।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कोच रमेश पोवार और क्रिकेटर मिताली राज के बीच चल रहे विवाद में नया मोड़ आ गया है। टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और उप कप्तान स्मृति मंधाना ने इस विवाद में कोच पोवार का पक्ष लेते हुए उन्हे कोच पद पर बनाए रखने की मांग की है।
दोनों खिलाड़ियो ने सोमवार की शाम को प्रशासकों की समिति के चेयरमैन विनोद राय को ईमेल लिखकर पोवार को 2021 तक कोच बनाने का समर्थन किया है। हरमनप्रीत और स्मृति मंधाना ने ईमेल में साफ किया है कि मिताली को सेमीफाइनल में टीम से बाहर रखने का फैसला सभी ने मिलकर लिया था।
इस फैसले में पोवार के साथ उन दोनों के अलावा चयनकर्ता सुधा शाह और मैनेजर तृप्ति भट्टाचार्य शामिल थीं। पोवार का अंतरिम कार्यकाल 30 नवंबर को समाप्त हुआ और बीसीसीआई पहले ही इस पद के लिए नए आवेदन मांग चुका है। पोवार दोबारा आवेदन करने के लिए स्वतंत्र है।
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच स्कोरकार्ड: 22 रन से जीता पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच… Read More
1 जून को बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत में बारिश और तेज हवाओं का… Read More
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका… Read More
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment