STATE NEWS

छत्‍तीसगढ सरकार ने राज्‍य में कोरोना संक्रमण की स्थ‍िति में सुधार को देखते हुए स्‍कूलों और कॉलेज में कक्षाएं फिर शुरू करने का फैसला किया

छत्‍तीसगढ सरकार ने राज्‍य में कोरोना संक्रमण की स्थ‍िति में सुधार को देखते हुए स्‍कूलों और कॉलेज में कक्षाएं फिर शुरू करने का फैसला किया है। राज्य मंत्रिमंडल की कल हुई बैठक में यह तय किया गया कि स्कूलों में दसवीं और बारहवीं की कक्षाएं 02 अगस्त से शुरू हो जाएंगी। कक्षाओं का संचालन विद्यार्थियों की 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ किया जाएगा। शहरी क्षेत्रों में स्कूलों के संचालन का निर्णय स्थानीय पार्षद और पालकों की सहमति से, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायतें पालकों से परामर्श के बाद स्कूलों के संचालन का निर्णय लेगी। इसके साथ ही विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में भी शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए 02 अगस्त से भौतिक रूप से शिक्षण कार्य शुरू हो जाएगा। कक्षाओं का संचालन विद्यार्थियों की 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ होगा। विद्यार्थी बारी-बारी से एक दिन छोड़कर कक्षाओं में उपस्थित होंगे। मंत्रिमंडल ने निर्णय लिया है कि राज्य के मेडिकल, इंजीनियरिंग और पॉलीटेक्निक कॉलेज भी चरणबद्ध रूप से खोले जाएंगे। प्रदेश में आंगनबाड़ियों का संचालन भी 26 जुलाई से 02 पालियों में शुरू कर दिया जाएगा।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

11 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

14 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

14 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

15 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.