Lifestyle

केंद्र सरकार ने ट्रांसजेंडर लोगों के लिए राष्ट्रीय परिषद का गठन किया

ट्रांसजेंडर व्यक्तियों (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम, 2019 (2019 का 40) की धारा 16 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए केंद्र सरकार ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए एक राष्ट्रीय परिषद का गठन किया है

जिसकी अधिसूचना 21 अगस्त, 2020 को जारी की गई है। केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री इसके अध्यक्ष (पदेन)और केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री इसके उपाध्यक्ष (पदेन)होंगे।

राष्ट्रीय परिषद निम्नलिखित कार्य करेगा, अर्थात्: –

(ए) ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के संबंध में नीतियों,कार्यक्रमों,कानून और परियोजनाओं के निर्माण पर केंद्र सरकार को सलाह देना;

(बी) ट्रांसजेंडर व्यक्तियों की समानता और पूर्ण भागीदारी हासिल करने के लिए बनाई गई नीतियों और कार्यक्रमों के प्रभाव की निगरानी और मूल्यांकन करना;

(ग) ट्रांसजेंडर व्यक्तियों से संबंधित मामलों से जुड़े सभी सरकारी विभागों और अन्य सरकारी तथा गैर-सरकारी संगठनों की गतिविधियों की समीक्षा और समन्वय करना;

(घ) ट्रांसजेंडर व्यक्तियों की शिकायतों का निवारण करना;

और,

(ई) केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित किए गए ऐसे ही अन्य कार्यों को पूरा करना।

परिषद के अन्य सदस्यों में विभिन्न मंत्रालयों / विभागों के प्रतिनिधि,ट्रांसजेंडर समुदाय के पांच प्रतिनिधि, एनएचआरसी और एनसीडब्ल्यूके प्रतिनिधि, राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधि और गैर-सरकारी संगठनों का प्रतिनिधित्व करने वाले विशेषज्ञ शामिल हैं।

राष्ट्रीय परिषद का सदस्य,पदेन सदस्य के अलावा,अपने नामांकन की तारीख से तीन साल के लिए पद पर काम कर सकेगा।

PIB

homeas

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में साउथ इंडिया नेचुरल फार्मिंग समिट 2025 को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज तमिलनाडु के कोयंबटूर में साउथ इंडिया नेचुरल फार्मिंग समिट 2025… Read More

4 hours ago

नीति आयोग ने स्थानीय जल सुरक्षा बढ़ाने के लिए आकांक्षी ब्लॉकों में जल बजट पर एक रिपोर्ट जारी की

नीति आयोग ने आज “आकांक्षी ब्लॉकों में जल बजट” पर एक रिपोर्ट जारी की ।… Read More

4 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रशांति निलयम में श्री सत्य साईं बाबा को श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी साईं राम के दिव्य मंत्रों के बीच आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी पहुंचे… Read More

5 hours ago

बिहार में जनता दल युनाईटेड प्रमुख नीतीश कुमार कल 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

बिहार में जनता दल युनाईटेड प्रमुख नीतीश कुमार कल 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ… Read More

9 hours ago

कैरेबियाई द्वीप कुराकाओ ने फीफा विश्व कप फुटबॉल के लिए क्वालीफाई कर इतिहास रचा

कैरेबियाई द्वीप कुराकाओ ने फीफा विश्वकप फुटबॉल के लिए क्वालीफाई करने वाला अब तक का… Read More

9 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के श्रीसत्य़ साईं जिले में आध्यात्मिक गुरू श्री सत्य साई बाबा के जन्मशती समारोह में भाग लिया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के श्रीसत्य़ साईं जिले में आध्यात्मिक गुरू श्री… Read More

9 hours ago

This website uses cookies.