Categories: News-Headlines

केंद्र सरकार ने राज्‍यों और केंद्रशासित प्रदेशों से डॉक्‍टरों और स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों पर हमला करने वालों से सख्‍ती से निपटने को कहा

केंद्र सरकार ने राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों से स्‍वास्‍थ्‍य कर्मियों पर हमला करने वालों से सख्‍ती से निपटने को कहा है। केंद्र ने कहा है कि हमला करने वाले लोगों पर संस्‍थागत प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए और ऐसे मामलों में तेजी से कार्रवाई होनी चाहिए। राज्‍यों के मुख्‍य सचिवों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के प्रशासकों को लिखे पत्र में केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्‍ला ने स्‍वास्‍थ्‍य कर्मियों पर हमला करने वाले लोगों के विरूद्ध महामारी अधिनियम के प्रावधान लागू करने को कहा है। इन प्रावधानों में चिकित्‍सकों और स्‍वास्‍थ्‍य कर्मियों पर हमले करने या उन्‍हें धमकी देने को प्रतिबंधित किया गया है। अजय कुमार भल्‍ला ने दोहराया है कि सोशल मीडिया पर भी ऐसी घटनाओं को बढ़ावा देने वाले तत्‍वों पर नज़र रखी जानी चाहिए।

गृह सचिव ने इस संबंध में पहले जारी की गई सलाह का उल्‍लेख करते हुए कहा कि स्‍वास्‍थ्‍य सेवा संस्‍थानों और विशेष रूप से कोविड अस्‍पतालों में प्रवेश नियंत्रित किया जाना चाहिए। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस को तत्‍परता से कार्रवाई करनी चाहिए। उन्‍होंने कहा कि कोविड के खिलाफ संघर्ष में चिकित्‍सकों और स्‍वास्‍थ्‍य कर्मियों के योगदान को दर्शाने के लिए अस्‍पतालों में पोस्‍टर लगाने चाहिए और सोशल मीडिया पर जानकारी उपलब्‍ध करानी चाहिए।

अजय कुमार भल्‍ला ने जोर दिया कि चिकित्‍सकों या स्‍वास्‍थ्‍य कर्मियों पर हमला या धमकी से उनका मनोबल कमजोर होता है और उनमें असुरक्षा की भावना उत्‍पन्‍न होती है। इससे स्‍वास्‍थ्‍य सेवा तंत्र पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

केंद्र सरकार ने राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों से स्‍वास्‍थ्‍य सेवा समुदाय की सुरक्षा और उनके सरोकारों के लिए तत्‍परता से काम करने का अनुरोध किया है।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

8 hours ago

Portugal vs Chile: रेड कार्ड के ड्रामे के बीच पुर्तगाल की शानदार जीत, फैंस को मिला रोमांचक मुकाबला

Portugal vs Chile मैच में दिखा जबरदस्त रोमांच Portugal vs Chile मुकाबले में फुटबॉल फैंस… Read More

8 hours ago

Argentina vs Honduras: रोमांचक फुटबॉल मुकाबले को लेकर फैंस में उत्साह

Argentina vs Honduras मैच को लेकर बढ़ी चर्चा Argentina vs Honduras फुटबॉल मुकाबले को लेकर… Read More

9 hours ago

Brazil vs Egypt: FIFA World Cup 2026 को लेकर बढ़ा उत्साह, स्टार खिलाड़ियों पर टिकी नजर

Brazil vs Egypt मैच को लेकर फुटबॉल फैंस में उत्साह Brazil vs Egypt मुकाबले को… Read More

9 hours ago

सलिम कुमार का निधन, मलयालम सिनेमा ने खोया अपना दिग्गज कलाकार

नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिनेता सलिम कुमार नहीं रहे मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और नेशनल… Read More

9 hours ago

कुलदीप यादव की फिर चर्चा, टीम इंडिया के स्पिनर ने बढ़ाई गेंदबाजी की धार

कुलदीप यादव एक बार फिर सुर्खियों में, शानदार गेंदबाजी से बढ़ा कद भारतीय क्रिकेट टीम… Read More

9 hours ago

This website uses cookies.