भारत द्वारा विकसित विश्व की पहली कोविडरोधी नाक से दी जाने वाली वैक्सीन को 18 वर्ष और इससे अधिक आयु वर्ग के लिए आपात स्थिति में प्रतिबंधित उपयोग की केंद्रीय दवा मानक नियंत्रण संगठन-सी डी एस सी ओ ने अनुमति दे दी है। केंद्रीय मंत्री डॉक्टर जितेन्द्र सिंह ने दिल्ली में जैवप्रौद्योगिकी विभाग की स्वायत्त संस्थानों की सोसाइटी की बैठक में यह बात कही।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि वैक्सीन के विकास और क्लीनिकल परीक्षण को मिशन कोविड सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत जैवप्रौद्योगिकी विभाग और जैवप्रौद्योगिकी उद्योग अनुसंधान सहायता परिषद–बी आई आर ए सी ने वित्त पोषित किया था। उन्होंने कहा कि मिशन कोविड सुरक्षा के माध्यम से भारत के प्रयासों ने न केवल आत्मनिर्भर भारत को सशक्त बनाया है, बल्कि भारत का वैक्सीन विकास और विनिर्माण केंद्र के विश्वव्यापी दर्जे का आधार बनाया है।
केंद्रीय मंत्री ने जैवप्रौद्योगिकी संस्थानों की 14 सोसाइटियों के सुविधाजनक काम-काज, लागत में कमी और समेकित कार्य के हित में एक सोसाइटी के रूप में विलय के फैसले की जानकारी भी दी।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment