Categories: News-Headlines

भारत, वास्‍सेनार व्‍यवस्‍था की अध्‍यक्षता अगले महीने की पहली तारीख को संभालेगा: विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत, वास्‍सेनार व्‍यवस्‍था की अध्‍यक्षता अगले महीने की पहली तारीख को संभालेगा। नई दिल्‍ली में मीडिया को जानकारी देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता अरिंदम बागची ने कहा कि वास्‍सेनार व्‍यवस्‍था बहुपक्षीय निर्यात नियंत्रण प्रशासन है जिसमें सदस्‍य देश पारम्‍परिक हथियारों के हस्‍तांतरण जैसे विभिन्‍न मुद्दों पर सूचना का आदान-प्रदान करते हैं।

भारत को सात दिसम्‍बर 2017 के दिन वास्‍सेनार व्‍यवस्‍था का 42वें सदस्‍य के रूप में शामिल किया गया था। भारत के निर्यात नियंत्रण प्रशासन में प्रवेश से परमाणु अप्रसार क्षेत्र में हमारे देश की साख बढेगी, हालांकि भारत परमाणु अप्रसार संधि–एनपीटी का सदस्‍य नहीं है। अरिंदम बागची ने कहा कि भारत ने आज संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद की अध्‍यक्षता का कार्यभार संभाल लिया। उन्‍होंने कहा कि बहुपक्षवाद जैसे या आतंकवाद के मुकाबले पर विशेष ध्‍यान दिया जाएगा।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

5 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.