Categories: News-Headlines

CCI ने Viacom 18 मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ Jio Cinema OTT प्लेटफॉर्म के विलय को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने बीटीएस इनवेस्टमेंट 1 पीटीई. लि. (बीटीएस1) और रिलायंस प्रोजेक्ट्स एंड प्रॉपर्टी मैनेजमेंट सर्विसेज लिमिटेड (RPPMSL) के निवेश के बाद, वायाकॉम 18 मीडिया प्राइवेट लिमिटेड (Viacom 18) के साथ जियो सिनेमा ओटीटी प्लेटफॉर्म के विलय को मंजूरी दी है।

इस प्रस्तावित संयोजन में बीटीएस1 और RPPMSL के निवेश के बाद वायाकॉम 18 के साथ जियो सिनेमा ओटीटी प्लेटफॉर्म का एकीकरण शामिल है।

बीटीएस1 सिंगापुर के कानूनों के तहत निगमित कंपनी है। ये वर्तमान में सॉवरिन फंड, बहुराष्ट्रीय कंपनियों और वैश्विक संस्थागत निवेशकों सहित विभिन्न निवेशकों से पूंजी जुटाने की प्रक्रिया में है।

आरपीपीएमएसएल, रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है जो आईटी सहायता सेवाओं, कारोबार और बुनियादी ढांचा सहायता सेवाओं, श्रमशक्ति सहायता सेवाओं और दूरसंचार सुविधाओं के निर्माण और कमीशन के प्रबंध में लगी हुई है। आरपीपीएमएसएल वर्तमान में जियो सिनेमा ओटीटी प्लेटफॉर्म के स्वामित्व और संचालन के व्यवसाय में भी लगी हुई है।

आरएसएल वर्तमान में किसी भी व्यावसायिक गतिविधियों में संलग्न नहीं है।

वायाकॉम 18 भारत में मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र में निम्नलिखित सेवाएं प्रदान करने में लगी हुई है:

सभी जॉनर के चैनलों का प्रसारण,
वूट और वूट किड्स के माध्यम से ओटीटी वीडियो स्ट्रीमिंग,
फीचर फिल्मों का निर्माण और वितरण,
डिजिटल सामग्री का निर्माण और लाइसेंसिंग, और
अन्य संबद्ध कारोबार।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

14 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

17 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

18 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

18 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.