Categories: News-Headlines

स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग के लिए NSIC और आंध्र प्रदेश मेडटेक जोन लिमिटेड के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

केन्द्रीय सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उद्यम मंत्री नारायण राणे ने भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय के तहत सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम, राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड (NSIC) और आंध्र प्रदेश मेडटेक ज़ोन लिमिटेड (एएमटीजेड) के बीच स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में सहयोग के संबंध में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर एमएसएमई के सचिव बी. बी. स्वैन और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

समझौता ज्ञापन पर एनएसआईसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक गौरांग दीक्षित तथा एएमटीजेड के प्रबंध निदेशक और मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी डॉ. जितेंद्र शर्मा ने हस्ताक्षर किए।

इस अवसर पर नारायण राणे ने कहा कि एनएसआईसी और एएमटीजेड के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर स्वास्थ्य क्षेत्र में सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उद्यमों (एमएसएमई) की प्रतिस्पर्धा संबंधी क्षमता बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम होगा। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों संगठन अपनी विशेषज्ञता का लाभ उठा सकते हैं और एमएसएमई के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र में वैश्विक गठबंधन बनाने और इस क्षेत्र के लिए कुशल जनशक्ति तैयार करने के साथ-साथ नवीनतम चिकित्सा तकनीकों तक पहुंच प्राप्त करने के लिए उत्कृष्ट अवसर पैदा कर सकते हैं। मंत्री ने एनएसआईसी और एएमटीजेड को समझौता ज्ञापन के अनुसार कार्रवाई करने और भारत को चिकित्सा उपकरण/स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में एक वैश्विक निर्माता और निर्यातक बनाने के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

12 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

16 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

16 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

17 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.