Categories: News-Headlines

CCI ने CA बास्क इन्वेस्टमेंट्स द्वारा Yes बैंक लिमिटेड की हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने प्रतिस्पर्धा अधिनियम, 2002 की धारा 31(1) के तहत सीए बास्क इन्वेस्टमेंट्स (अधिग्रहणकर्ता) द्वारा यस बैंक लिमिटेड (लक्ष्य) की हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दी है।

प्रस्तावित संयोजन अधिग्रहणकर्ता से संबंधित है, जो इक्विटी शेयरों और अधिकार पत्रों की खरीद के माध्यम से लक्ष्य के कुल चुकता शेयर पूंजी के 10 प्रतिशत तक और वोट देने के अधिकारों का अधिग्रहण करेगा।

अधिग्रहणकर्ता एक नवगठित विशेष प्रयोजन कंपनी है (मॉरीशस गणराज्य में निगमित) और पूरी तरह से सीए मारन्स इन्वेस्टमेंट्स (मॉरीशस गणराज्य में निगमित) के स्वामित्व में है, जिसे अंततः कार्लाइल ग्रुप इंक के सहयोगियों द्वारा प्रबंधित कोष के द्वारा नियंत्रित किया जाता है। अधिग्रहणकर्ता एक निवेश इकाई है और भारत में यह कोई व्यवसाय नहीं करती है।

कार्लाइल ग्रुप इंक, एक वैश्विक निवेश कंपनी है, जो 3 निवेश क्षेत्रों में विश्व स्तर पर निवेश करने वाले कोषों का प्रबंधन करती है: (ए) वैश्विक निजी इक्विटी (कॉर्पोरेट निजी इक्विटी, रियल एस्टेट और प्राकृतिक संसाधन कोष समेत); (बी) वैश्विक ऋण (नकदी ऋण, गैर-नकदी ऋण और वास्तविक परिसंपत्ति ऋण समेत); और (सी) वैश्विक निवेश समाधान (निजी इक्विटी कोषों का कोष कार्यक्रम, जिसमें प्राथमिक कोष, माध्यमिक और संबंधित सह-निवेश गतिविधियां, मिश्रित कोष और अलग से प्रबंधित खाते शामिल हैं)।

लक्ष्य एक बैंकिंग कंपनी है, जो खुदरा, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के साथ-साथ कॉर्पोरेट ग्राहकों के लिए बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला पेश करती है। लक्ष्य की एक पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है, जिसका नाम यस सिक्योरिटीज (इंडिया) लिमिटेड (वाईएसआईएल) है। लक्ष्य एक सार्वजनिक रूप से नियोजित कंपनी है, जो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड और बीएसई लिमिटेड में सूचीबद्ध है। लक्ष्य को कंपनी अधिनियम, 1956 के तहत 21 नवंबर 2003 को एक लिमिटेड कंपनी के रूप में निगमित किया गया था। लक्ष्य और वाईएसआईएल दोनों के पास श्रेणी 1 मर्चेंट बैंकिंग लाइसेंस है, हालांकि, निवेश बैंकिंग, मर्चेंट बैंकिंग और ब्रोकरेज व्यवसाय मुख्य रूप से वाईएसआईएल के माध्यम से संचालित किये जाते हैं।

वाईएसआईएल, पूर्ण पैमाने पर पूंजी बाजार मध्यस्थ है, जो खुदरा, उच्च निवल मूल्य वाले व्यक्तियों, कॉर्पोरेट और संस्थागत ग्राहकों के लिए ब्रोकिंग, कोष प्रबंधन, निवेश बैंकिंग (एक समर्पित स्थायी निवेश बैंकिंग के तौर-तरीके सहित), मर्चेंट बैंकिंग, अनुसंधान और संस्थागत इक्विटी बिक्री और व्यापार समेत उत्पादों और सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला पेश करती है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

14 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

17 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

18 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

18 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.