Categories: News-Headlines

CCI ने नैस्पर्स वेंचर्स बी.वी. द्वारा एपीआई होल्डिंग्स लिमिटेड की अतिरिक्त शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने नैस्पर्स वेंचर्स बी.वी. द्वारा एपीआई होल्डिंग्स लिमिटेड की अतिरिक्त शेयरधारिता के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।

नैस्पर्स वेंचर्स बी.वी. (अधिग्रहणकर्ता), प्रोसस एन.वी. (प्रोसस) की एक अप्रत्यक्ष, पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है, जो बदले में, नैस्पर्स लिमिटेड (नैस्पर्स) की प्रत्यक्ष अनुषंगी है। अधिग्रहणकर्ता एक निवेश होल्डिंग कंपनी है और इसकी मुख्य गतिविधि प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष इक्विटी और डेट फंडिंग प्रदान करके निवेश करना है।

एपीआई होल्डिंग्स लिमिटेड (लक्ष्य), एपीआई होल्डिंग्स समूह की निर्णायक मूल इकाई है। लक्ष्य सीधे या अपनी सहायक/संबद्ध कंपनियों के माध्यम से, भारत के स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में विभिन्न व्यावसायिक गतिविधियों में संलग्‍न है। यह प्रस्तुत किया गया है कि लक्ष्य का प्रमुख राजस्व दवाओं की थोक (बी2बी) बिक्री और वितरण (फार्मास्युटिकल उत्पादों, चिकित्सा उपकरणों और ओवर-द-काउंटर मेडिकेशन (ओटीसी) उत्पादों सहित) से प्राप्त होता है। शेष राजस्व नैदानिक सेवाओं और अन्य सहायक व्यावसायिक गतिविधियों के प्रावधान से प्राप्त होता है जैसे कि प्लेटफॉर्म/टूल विकसित करना जो पंजीकृत मेडिकल प्रैक्टिशनर्स (आरएमपी) और मरीजों को जोड़ता है जिससे मरीज प्लेटफॉर्म/टूल के माध्यम से आरएमपी से परामर्श कर सकते हैं और टेली-परामर्श ले सकते हैं और इलेक्ट्रॉनिक मेडिकल रिकॉर्ड विकसित करने में संलग्‍न रह सकते हैं।

पक्षकारों के बीच निष्पादित टर्म शीट की शर्तों के अधीन, अधिग्रहणकर्ता प्रस्तावित राइट्स इश्यू में भागीदारी के माध्यम से लक्ष्य के अतिरिक्त शेयर हासिल करने का प्रस्ताव करता है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

8 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

11 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

12 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

12 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.