राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि भारत ने पिछले दस वर्ष में राष्ट्रीय हित में ऐसे अनेक कार्य किए हैं, जिनकी लोग दशकों से प्रतीक्षा कर रहे थे। आज संसद में दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का उल्लेख करते हुए कहा कि लोगों को इसकी सदियों से आशा थी और यह सपना अब पूरा हो गया है।
राष्ट्रपति मुर्मु ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने, तीन तलाक पर प्रतिबंध लगाने और पिछले दस वर्ष में सरकार की ओर से किए गए अन्य कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जिन उपलब्धियों को लोग आज देख रहे हैं वह दस वर्ष के सतत प्रयासों का फल है।
राष्ट्रपति ने कहा कि लोग लंबे समय से गरीबी हटाओं का नारा सुन रहे थे और आज पहली बार देश में बडे पैमाने पर गरीबी समाप्त की जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछला वर्ष देश के लिए उपलब्धियों भरा रहा और भारत तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना और चंद्रमा के दक्षिणी धुव्र पर पहुंचने वाला पहला देश बना। राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि भारत ने जी-20 शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन से विश्व में देश की भूमिका को मजबूत किया।
भारतीय अर्थव्यवस्था के बारे में बोलते हुए राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि विश्व ने पिछले कुछ वर्ष में दो बडे संघर्ष और कोविड महामारी की स्थिति को देखा है और इस तरह के वैश्विक संकटों के बावजूद सरकार ने मुद्रास्फीति को नियंत्रण में रखा।
राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार का मानना है कि विकसित भारत की विशाल संरचना चार मजबूत स्तम्भों- युवा शुक्ति, नारी शक्ति, किसान, गरीब पर आधारित होगी।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment