Education

सीबीएसई ने वर्तमान शैक्षणिक सत्र को दो भागों में विभाजित करने का फैसला किया, प्रत्‍येक भाग में लगभग 50 प्रतिशत पाठ्यक्रम शामिल होगा

केन्‍द्रीय माध्‍यमिक शिक्षा बोर्ड – सीबीएसई ने 2021-22 के शैक्षिक सत्र को दो अवधि में विभाजित करने का फैसला किया है। प्रत्‍येक अवधि में लगभग पचास प्रतिशत पाठ्यक्रम शामिल होंगे। बोर्ड ने एक बयान में कहा है कि शैक्षिक सत्र 2021-22 का विभाजन विषय विशेषज्ञों के विचारों और विषयों के परस्‍पर संबंधों को ध्‍यान में रखते हुए प्रणालीबद्ध दृष्टिकोण के आधार पर किया जाएगा। सीबीएसई ने कहा है कि बोर्ड विभाजित पाठ्यक्रम के आधार पर प्रत्‍येक अवधि के अंत में परीक्षाएं आयोजित करेगा। पहली अवधि के अंत में बोर्ड टर्म-I की परीक्षाएं नवंबर-दिसंबर 2021 के मध्‍य में होंगी। दूसरी अवधि के अंत में बोर्ड, टर्म-II के संशोधित पाठ्यक्रम के आधार पर वर्ष के अंत में परीक्षाएं आयोजित करेगा। इस पाठ्यक्रम में कुल पाठ्यक्रम का लगभग पचास प्रतिशत हिस्‍सा शामिल होगा। यह परीक्षा बोर्ड द्वारा निर्धारित परीक्षा केन्‍द्रों में मार्च-अप्रैल 2022 के आस-पास कराई जाएंगी।

homeas

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में हुई एक दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में हुई एक दुर्घटना में लोगों की मृत्यु… Read More

8 hours ago

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न, 90% से अधिक मतदान दर्ज

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आज समाप्‍त हो गया। निर्वाचन… Read More

8 hours ago

भारत ने फ्रांस के हवाई अड्डों से होकर गुजरने वाले भारतीय नागरिकों के लिए वीजा मुक्‍त ट्रांजिट की घोषणा का स्वागत किया

भारत ने फ्रांस के हवाई अड्डों से होकर गुजरने वाले भारतीय नागरिकों के लिए वीजा… Read More

10 hours ago

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान के… Read More

12 hours ago

This website uses cookies.