हाल ही में यह देखा गया है कि धोखाधड़ी के इरादे से कुछ व्यक्ति करदाताओं को फर्जी समन बना कर भेज रहे हैं। ऐसे करदाता जीएसटी खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई), केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) की जांच के दायरे में हो भी सकते हैं और नहीं भी आ सकते हैं।
विभाग के विशेष प्रतीक चिन्ह (लोगो) और दस्तावेज़ पहचान संख्या (डीआईएन) के इस्तेमाल के कारण यह नकली समन मूल समन से बहुत मिलता-जुलता है। हालाँकि, ये डीआईएन नंबर नकली हैं और धोखेबाज़ों द्वारा दस्तावेज़ को असली दिखाने के लिए इनका इस्तेमाल किया जाता है।
यह एक बार फिर स्पष्ट किया जाता है कि करदाता सीबीआईसी की वेबसाइट https://esanchar.cbic.gov.in/DIN/DINSearch पर ‘VERIFY CBIC-DIN’ विंडो का उपयोग करके सीबीआईसी के किसी भी अधिकारी द्वारा जारी किसी भी संचार (समन सहित) की वास्तविकता को आसानी से सत्यापित कर सकते हैं।
डीआईएन की पुष्टि करने पर, यदि कोई व्यक्ति या करदाता पाता है कि समन/पत्र/नोटिस फर्जी है, तो इसकी सूचना तुरंत संबंधित कार्यालय को दी जा सकती है। इससे सक्षम डीजीजीआई/सीजीएसटी गठन को जनता को ठगने के लिए फर्जी समन/पत्र/नोटिस का उपयोग करने वाले धोखेबाजों के खिलाफ कानून प्रवर्तन कार्रवाई करने में सक्षम बनाया जा सकेगा। सीबीआईसी ने सभी सीबीआईसी अधिकारियों द्वारा भेजे गए संदेश पर डीआईएन बनाने और उद्धृत करने के संबंध में 5 नवंबर 2019 को परिपत्र संख्या 122/41/2019-जीएसटी जारी किया है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment