Categories: News-Headlines

CBIC ने कूरियर मोड के जरिए आभूषण के ई-कॉमर्स निर्यात के लिए एक सरल नियामकीय रूपरेखा जारी की

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC ) ने मानक परिचालन प्रक्रिया (SOP) के रूप में 30.06.2022 को कूरियर मोड के जरिए आभूषण के ई-कॉमर्स निर्यात के लिए एक सरल नियामकीय रूपरेखा जारी की है।

एसओपी में इलेक्ट्रॉनिक घोषणाओं के आधार पर अंतरराष्ट्रीय कूरियर टर्मिनलों के जरिए इस तरह के निर्यात के लिए संचालन, आवाजाही और प्रक्रियात्मक पहलुओं का विवरण दिया गया है।

इस फ्रेमवर्क या रूपरेखा में सीमा शुल्क विभाग द्वारा की जाने वाली कार्रवाई में एकरूपता होने की आवश्यकता को ध्यान में रखा गया है जिससे व्यापार में निश्चितता आती है। इसके साथ ही इसमें कुछ विशेष मामलों में एक निर्धारित सीमा तक अस्वीकृत आभूषण के पुन: आयात के लिए ई-कॉमर्स व्‍यवस्‍था की एक अनूठी आवश्यकता को भी पूरा किया गया है।

उल्‍लेखनीय है कि केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने इस साल के बजट भाषण में सरल रूपरेखा के कार्यान्वयन की घोषणा की थी। इसके बाद सीबीआईसी ने एसओपी को अंतिम रूप देने से पहले समस्‍त हितधारकों जैसे कि उद्योग संघों, व्यापार जगत के सदस्यों, ई-कॉमर्स ऑपरेटरों, अधिकृत कूरियर और सीमा शुल्क क्षेत्र संरचनाओं के साथ व्यापक परामर्श किया। इसे अपनाने के लिए एक माह का समय दिया गया है। पहला चरण बेंगलुरू, दिल्ली और मुंबई के जरिए निर्यात के साथ शुरू हो रहा है।

Leave a Comment

Recent Posts

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

17 hours ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

18 hours ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

18 hours ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

Portugal vs Chile: रेड कार्ड के ड्रामे के बीच पुर्तगाल की शानदार जीत, फैंस को मिला रोमांचक मुकाबला

Portugal vs Chile मैच में दिखा जबरदस्त रोमांच Portugal vs Chile मुकाबले में फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

Argentina vs Honduras: रोमांचक फुटबॉल मुकाबले को लेकर फैंस में उत्साह

Argentina vs Honduras मैच को लेकर बढ़ी चर्चा Argentina vs Honduras फुटबॉल मुकाबले को लेकर… Read More

3 days ago

This website uses cookies.