Categories: News-Headlines

ऋषि सुनक ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री और कंजरवेटिव पार्टी के नेता बोरिस जॉनसन को हराकर दूसरे दौर के मतदान में जीत दर्ज की

ब्रिटेन के पूर्व वित्‍त मंत्री ऋषि सुनक ने कंजरवेटिव पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री पद पर चुने जाने के लिए मतदान का दूसरा दौर भी जीत लिया है। ऋषि सुनक को पहले दौर में कंजरवेटिव सांसदों के 88 वोट मिले। दो दौर के मतदान के बाद ऋषि सुनक अब शीर्ष पर हैं।

देश के प्रधानमंत्री और कंजरवेटिव पार्टी के नेता बोरिस जॉनसन के उत्तराधिकारी के लिए अब पांच उम्मीदवार दौड़ में रह गए हैं। दूसरे दौर के मतदान में कल एटॉर्नी जनरल सुयेला ब्रेवर्मन दौड़ से बाहर हो गईं। ब्रेवर्मन तीसरे दौर में पहुंचने के लिए जरूरी 30 वोट नहीं पा सकीं। उन्हें 27 वोट मिले।

दूसरे दौर में ऋषि सुनक को 101 वोट मिले, जबकि उप-व्‍यापार मंत्री पेनी मोर्डन्‍ट को 83 तथा विदेश मंत्री लिज ट्रूस को 64 वोट मिले। पूर्व मंत्री केमी बडेनोच और वरिष्ठ सांसद टॉम टुगेन्धात भी दौड़ में हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

13 minutes ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

18 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.