केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रिश्वतखोरी सहित विभिन्न आरोपों में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के एक न्यूरोसर्जन डॉक्टर और चार अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने कहा कि न्यूरो सर्जन कथित रूप से अवैध गतिविधियों में शामिल था और चिकित्सा सलाह देने और ऑपरेशन करने के लिए पैसे लेता था। डॉक्टर पर अस्पताल में उपचार के निर्धारित नियमों की अनदेखी करने का भी आरोप है। डॉक्टर पर यह भी आरोप है उसने बिचौलियों के माध्यम से रोगियों को ऑपरेशन के लिए आवश्यक उपकरणों को एक दुकान विशेष से खरीदने के निर्देश दिए। सीबीआई के अनुसार आरोपी डॉक्टर रोगियों को इन उपकरणों के लिए वास्तविक कीमत से अधिक राशि का भुगतान करने के लिए मजबूर करता था और दुकान से अधिक राशि का बिल बनवाता था। सर्जन पर कंपनियों के माध्यम से मनी लांड्रिंग का भी आरोप है।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...