Categories: News-Headlines

CBDT ने पांचवीं वार्षिक एपीए रिपोर्ट जारी की, वित्त वर्ष 2022-23 में 95 एपीए पर हस्ताक्षर करने का रिकॉर्ड बनाया

सीबीडीटी का अग्रिम मूल्य निर्धारण समझौता (एपीए) कार्यक्रम भारत में निवेशक-अनुकूल और गैर-प्रतिकूल टैक्स व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए इसकी सबसे महत्वपूर्ण पहलों में से एक है। अपनी शुरुआत के बाद से, भारतीय एपीए कार्यक्रम ने कारोबार करने में आसानी को बढ़ावा देने से जुड़े भारत सरकार के मिशन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने हाल ही में चौथी और पांचवीं वार्षिक एपीए रिपोर्ट जारी की है। ये रिपोर्टें, एपीए कार्यक्रम से संबंधित प्रमुख डेटा और आँकड़े प्रस्तुत करती हैं। इनमें आवेदकों का क्षेत्र-वार वितरण, कवर किए गए लेनदेन की प्रकृति, लागू स्थानांतरण मूल्य निर्धारण पद्धतियां आदि शामिल हैं।

पांचवीं रिपोर्ट में 31 मार्च, 2023 तक दाखिल किए गए आवेदनों की वर्तमान स्थिति शामिल है। आंकड़े वर्तमान में वित्त वर्ष (वित्त वर्ष) 2022-23 तक अद्यतन किए गए हैं। रिपोर्ट वित्त वर्ष 2022-23 में एपीए कार्यक्रम की विभिन्न उपलब्धियों पर प्रकाश डालती है। सीबीडीटी ने वित्त वर्ष 2022-23 में कुल 95 एपीए पर हस्ताक्षर किए हैं, जो एपीए कार्यक्रम के लॉन्च के बाद से किसी भी वित्त वर्ष के लिए सर्वाधिक है।

सीबीडीटी ने वित्त वर्ष 2022-23 में 32 द्विपक्षीय अग्रिम मूल्य निर्धारण समझौतों (बीएपीए) पर भी हस्ताक्षर किए हैं, जो किसी भी वित्त वर्ष के लिए बीएपीए की अधिकतम संख्या है। यह आंकड़ा, 13 बीएपीए के पिछले रिकॉर्ड से दोगुना से भी अधिक है। रिपोर्ट में इन आवेदनों के देश-वार वितरण का भी विवरण दिया गया है। भारत के संधि भागीदारों, जैसे फिनलैंड, यूके, यूएस, डेनमार्क, सिंगापुर और जापान के साथ हुए पारस्परिक समझौतों के परिणामस्वरूप बीएपीए पर हस्ताक्षर किए गए थे, जो विभिन्न संधि भागीदारों के साथ भारत के संबंधों की परिपक्वता को दर्शाता है।

24 मार्च, 2023 को कुल 21 एपीए पर हुए हस्ताक्षर के साथ, कार्यक्रम के इतिहास में एक दिन में सबसे अधिक एपीए पर हस्ताक्षर करने का भी रिकॉर्ड बनाया गया। इसके अलावा, 400वें एकपक्षीय अग्रिम मूल्य निर्धारण समझौते (यूएपीए) और 500वें एपीए पर हुए हस्ताक्षर भी इस वर्ष हासिल की गयी महत्वपूर्ण उपलब्धियां हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

27 minutes ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

51 minutes ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

23 hours ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

24 hours ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

24 hours ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.