एशियाई अंडर-19 मुक्केबाजी चैंपियनशिप में कल भारत की लड़कियों ने दो स्वर्णपदक जीते। निशा ने 54 किलोग्राम और मुस्कान ने 57 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। लड़कों के वर्ग में राहुल कुंडू ने 75 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण जीता। चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण, सात रजत और चार कांस्य सहित भारत के कुल 14 पदक हो गए हैं। इनमें से 9 पदक लड़कियों ने जीते हैं।
Read MoreCategory: News-Headlines
INS तमाल ने मोरक्को में कासाब्लांका बंदरगाह की यात्रा को सफलतापूर्वक पूरा किया
भारतीय नौसेना के नवीनतम व अत्याधुनिक युद्धक क्षमताओं से लैस जहाज आईएनएस तमाल ने भारत वापसी यात्रा के दौरान 6-9 अगस्त, 2025 तक मोरक्को के कासाब्लांका बंदरगाह पर अपना पड़ाव पूरा कर लिया है। आईएनएस तमाल को 1 जुलाई, 2025 को रूस में कमीशन किया गया था। यह युद्धपोत कई यूरोपीय तथा एशियाई बंदरगाहों से होता हुआ अपने गृह बंदरगाह की तरफ वापस लौट रहा है, जिससे भारत की समुद्री कूटनीति को बढ़ावा मिलेगा और द्विपक्षीय संबंधों में भी तेजी आएगी। आईएनएस तमाल पिछले दो वर्षों में कासाब्लांका का दौरा…
Read Moreप्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु में लगभग 22,800 करोड़ रुपये की मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कर्नाटक के बेंगलुरु में लगभग 7,160 करोड़ रुपये की लागत वाली बेंगलुरु मेट्रो की येलो लाइन का उद्घाटन और 15,610 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली बेंगलुरु मेट्रो चरण-3 परियोजना की आधारशिला रखी। उन्होंने बेंगलुरु के केएसआर रेलवे स्टेशन पर तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाई। प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु मेट्रो फेज-2 परियोजना के तहत आरवी रोड (रागीगुड्डा) से बोम्मासंद्रा तक येलो लाइन का उद्घाटन किया। इस लाइन की लंबाई 19 किलोमीटर से अधिक है और इसमें 16 स्टेशन हैं।…
Read Moreप्रधानमंत्री मोदी 11 अगस्त को नई दिल्ली में सांसदों के लिए नवनिर्मित फ्लैटों का उद्घाटन करेंगे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 अगस्त 2025 को सुबह लगभग 10 बजे बाबा खड़क सिंह मार्ग, नई दिल्ली में संसद सदस्यों के लिए नवनिर्मित 184 टाइप-VII बहुमंजिला फ्लैटों का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर, प्रधानमंत्री अपने आवास परिसर में सिंदूर का एक पौधा लगाएंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर श्रमजीवियों को संबोधित करेंगे। वे उपस्थित जनसमूह से भी बातचीत करेंगे। इस परिसर को आत्मनिर्भर बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है और यह संसद सदस्यों की कार्यात्मक जरूरतों को पूरा करने के लिए आधुनिक सुविधाओं की पूरी श्रृंखला से सुसज्जित है। हरित…
Read More