चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों के लिये हुए उपचुनाव की मतगणना आज हो रही है। गुजरात में विसावदर और कडी, केरल की नीलांबुर, पश्चिम बंगाल की कालीगंज और पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट के उपचुनाव के लिये 19 जून को मतदान हुआ था।
Read MoreCategory: News-Headlines
आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 23 जून 2025
अमरीका द्वारा ईरान पर किए गए हमले की खबर आज के सभी अखबारों के पहले पन्ने पर छाई हुई है। दैनिक जागरण लिखता है – अमरीका का ईरान के परमाणु संयंत्रों पर हमला, फोर्डो पर बरसाए गए बंकर बस्टर बम, ईरान ने कहा इसके गंभीर दुष्परिणाम होंगे। जनसत्ता की सुर्खी है – तबाही का मंजर, फोर्दो, इस्फहान, नतांज परमाणु केन्द्रों पर सात बी – टू बमवर्षकों से गिराए 14 बम। दैनिक भास्कर ने लिखा है – अमरीका 22 साल बाद फिर सीधे युद्ध में कूदा, ट्रम्प बोले- तीनों एटमी…
Read Moreभारतीय नौसेना रूस में नवीनतम बहुउद्देशीय विध्वंसक स्टील्थ फ्रिगेट युद्धपोत तमाल को अपने बेड़े में शामिल करने के लिए तैयार
भारतीय नौसेना 1 जुलाई, 2025 को रूस के कैलिनिनग्राद में अपने नवीनतम, विध्वंसक और रडार से बच निकलने में सक्षम बहुउद्देशीय स्टील्थ फ्रिगेट युद्धपोत का जलावतरण करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वीएडीएम संजय जे सिंह मुख्य अतिथि के रूप में इस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। जलावतरण के महत्वपूर्ण अवसर पर भारत और रूस के कई उच्चस्तरीय सरकारी और रक्षा अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। “तमाल” नाम से जाना जाने वाला यह युद्धपोत पिछले दो दशकों में रूस से प्राप्त किये…
Read MoreNIA ने पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकवादियों को शरण देने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया
एन.आई.ए. को पहलगाम आतंकी हमले की घटना में एक बड़ी सफलता मिली है। जांच एजेंसी ने हमले में शामिल आतंकियों को शरण देने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एनआईए ने बताया कि इनमें बटकोट निवासी परवेज अहमद जोथर और पहलगाम के हिल पार्क में रहने वाला बशीर अहमद जोथर को गिरफ्तार किया है। इन दोनों ने हमले में शामिल तीन हथियार बंद आतंकियों की पहचान उजागर की है। एजेंसी ने बताया है कि सभी आतंकी पाकिस्तानी नागरिक थे और आतंकी गुट लश्कर-ए-तैयबा से संबद्ध थे।…
Read More