भारत ने इस्‍लामिक सहयोग संगठन के विदेश मंत्रियों की परिषद की बैठक में देश के बारे में की गई टिप्‍पणियों को सिरे से खारिज कर दिया

  भारत ने इस्‍लामिक सहयोग संगठन के विदेश मंत्रियों की परिषद की बैठक में देश के बारे में की गई टिप्‍पणियों को सिरे से खारिज कर दिया है और उन्‍हें अवांछित तथा तथ्‍यात्‍मक दृष्टि से गलत बताया है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि पाकिस्तान द्वारा संचालित यह बयान, संकीर्ण राजनीतिक उद्देश्यों के लिए ओआईसी मंच के निरंतर दुरुपयोग को दर्शाता है। भारत ने कहा कि ओआईसी को देश के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। इसमें भारत का अभिन्‍न अंग जम्मू-कश्मीर भी शामिल है।

Read More

SECI ने ग्रीन अमोनिया की खरीद के लिए एक ऐतिहासिक निविदा जारी की

  नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) के तत्वावधान में एक ‘नवरत्न’ केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम, सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसईसीआई) ने ग्रीन अमोनिया की खरीद के लिए एक ऐतिहासिक निविदा जारी की है। इसका उद्देश्य भारत के उर्वरक क्षेत्र को कार्बन मुक्त करना है। शीघ्र ही अंतिम बोली की प्रस्तुतियों के साथ, निविदा में ग्रीन हाइड्रोजन ट्रांजिशन (एसआईजीएचटी) योजना- मोड 2ए, ट्रैंच I के लिए रणनीतिक हस्तक्षेप के अंतर्गत 13 उर्वरक संयंत्रों में वार्षिक 724,000 टन ग्रीन अमोनिया के उत्पादन और आपूर्ति की का लक्ष्य रखा गया…

Read More

IICA ने एनएडीपी, नागपुर में म्यूनिशंस इंडिया लिमिटेड के अधिकारियों के लिए तीन दिवसीय कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व क्षमता निर्माण कार्यक्रम शुरू किया

  भारतीय कॉरपोरेट कार्य संस्थान (आईआईसीए) ने राष्ट्रीय रक्षा उत्पादन अकादमी (एनएडीपी), नागपुर में म्यूनिशंस इंडिया लिमिटेड (एमआईएल) के अधिकारियों के लिए कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पर तीन दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम शुरू किया। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भारतीय कॉर्पोरेट कार्य संस्थान (आईआईसीए) और राष्ट्रीय रक्षा उत्पादन अकादमी (एनएडीपी) के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होना था। आईआईसीए के महानिदेशक और सीईओ ज्ञानेश्वर कुमार सिंह के दूरदर्शी मार्गदर्शन और प्रेरणा के तहत समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए और इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिनके नेतृत्व ने प्रभावशाली संस्थागत…

Read More

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बिहार के खगड़िया जिले में निर्मित अत्याधुनिक साइलो गोदाम का उद्घाटन किया

  बिहार के खगड़िया जिले में निर्मित अत्याधुनिक साइलो गोदाम का उद्घाटन आज केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण तथा नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने किया। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा की इस साइलो गोदाम का कुल क्षमता 50,000 मीट्रिक टन है। साथ ही साथ इस तरह के साइलो गोदाम के निर्माण से कम जगह मे अनाज भंडारण बेहतरीन तरीके से संभव हो पता है। इसके अतिरिक्त अनाज की सुरक्षा भी अत्याधुनिक यंत्रों के उपयोग से कई गुना…

Read More