केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने उत्तर प्रदेश के रामपुर में किसानों से ‘चौपाल पर चर्चा’ की

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज उत्तर प्रदेश के मोगा ढाबा, रामपुर में किसानों से संवाद किया। ‘चौपाल पर चर्चा’ के दौरान विभिन्न नवाचारों, समस्याओं और भावी नीतियों को लेकर विस्तारपूर्वक बातचीत की। किसानों से संवाद की शुरूआत केंद्रीय मंत्री ने धान रोपाई की जानकारी से की। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि करीब 60 हजार गांवों में ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के तहत वैज्ञानिकों ने गांव-गांव जाकर किसानों से संवाद किया। स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह पहली बार देखने को मिला जब इतनी बड़ी संख्या में ‘लैंब…

Read More

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने वीवीडीएन इनोवेशन पार्क में एरिक्सन की पहली भारत निर्मित एंटीना संयंत्र का उद्घाटन किया

केंद्रीय संचार मंत्री और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री (डोनर) ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने आज मानेसर स्थित वीवीडीएन के ग्लोबल इनोवेशन पार्क में एरिक्सन की अत्याधुनिक एंटीना विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने संयंत्र का शुभारम्भ किया। इसके बाद अत्याधुनिक एंटीना उत्पादन लाइन का दो मिनट का लाइव प्रदर्शन किया गया, जिसका दर्शकों और गणमान्य व्यक्तियों ने अवलोकन किया। इस आयोजन को भारत की डिजिटल और विनिर्माण यात्रा में एक महत्वपूर्ण क्षण बताते हुए, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, ” यह एक विनिर्माण इकाई के शुभारंभ…

Read More

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 6 जुलाई तक मूसलाधार बारिश जारी रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 6 जुलाई तक मूसलाधार बारिश जारी रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से हिमाचल प्रदेश में जनजीवन बुरी तरह अस्‍त-व्‍यस्‍त हो गया है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। तेज बारिश और भूस्खलन के खतरे के कारण हिमाचल के चार जिलों में आज सभी शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी घोषित कर दी गई। भूस्खलन के कारण 129 सड़कों पर यातायात ठप हो गया है और छह सौ से अधिक बिजली ट्रांसफार्मर काम…

Read More

DRI ने ‘ऑपरेशन डीप मेनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान से आयातित करीब 9 करोड़ रुपये मूल्य के 1,115 मीट्रिक टन माल ले जा रहे 39 कंटेनर जब्त किए; एक व्यक्ति गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने अन्य देशों, मुख्य रूप से दुबई, संयुक्त अरब अमीरात के माध्यम से पाकिस्तान में तैयार की गई सामग्रियों के अवैध आयात को लक्षित करते हुए “ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट” नामक एक अभियान शुरू किया। इस अभियान के तहत अब तक लगभग 9 करोड़ रुपये मूल्य के 1,115 मीट्रिक टन माल ले जाने वाले 39 कंटेनर जब्त किए गए हैं, जो आयात नीति की शर्तों और पाकिस्तान में तैयार की गई सामग्रियों के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात या पारगमन पर सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों का घोर…

Read More