प्रधानमंत्री मोदी ने आज डॉक्टर्स दिवस के अवसर पर सभी चिकित्सकों (डॉक्टरों) को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज डॉक्टर्स दिवस के अवसर पर सभी चिकित्सकों (डॉक्टरों) को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “हमारे डॉक्टरों ने अपनी निपुणता और परिश्रम के बल पर अपनी पहचान बनाई है। करुणा की उनकी भावना भी उतनी ही उल्लेखनीय है।” प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया: “#डॉक्टर्सडे पर सभी मेहनती डॉक्टरों को शुभकामनाएं। हमारे डॉक्टरों ने अपनी निपुणता और परिश्रम के बल पर अपनी पहचान बनाई है। करुणा की उनकी भावना भी उतनी ही उल्लेखनीय है। वे वास्तव में स्वास्थ्य के रक्षक और मानवता के स्तंभ…

Read More

प्रधानमंत्री मोदी ने आज चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस के अवसर पर सभी चार्टर्ड अकाउंटेंट को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस के अवसर पर सभी चार्टर्ड अकाउंटेंट को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सीए के काम की सटीकता और विशेषज्ञता हर संगठन के लिए जरूरी है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्‍स पर पोस्ट किया: “सभी चार्टर्ड अकाउंटेंट को सीए दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! उनके काम की सटीकता और विशेषज्ञता हर संगठन के लिए आवश्यक है। अनुपालन और पारदर्शिता पर जोर देकर, वे एक स्वस्थ अर्थव्यवस्था में योगदान करते हैं। सफल निगमों के पोषण में उनकी भूमिका भी उत्कृष्ट है।”

Read More

आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी –1 जुलाई 2025

चीन सीमांकन मुद्दे पर भारत से चर्चा को तैयार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दौरे के बाद पड़ोसी देश के रूख में आई नरमी। हिन्‍दुस्‍तान के अनुसार किंगदाओ में हाल में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों के बीच सीमा विवाद सुलझाने पर हुई थी बात। ट्रेनों में लंबी दूरी का सफर आज से होगा महंगा – दैनिक जागरण सहित कई अखबारों में है। प्रति किलोमीटर अधिकतम दो पैसे की वृद्धि, पांच वर्ष बाद बढ़ाया किराया। वोटर लिस्‍ट संशोधित करने की जरूरत, निर्वाचन आयोग…

Read More

दिल्‍ली में व्यावसायिक एलपीजी गैस सिलेंडरों के मूल्‍य में 58 रूपए 50 पैसे की कमी की गई

दिल्‍ली में आज से व्यावसायिक प्रयोग में आने वाले 19 किलो के एलपीजी गैस सिलेंडरों के मूल्‍य में 58 रूपए 50 पैसे की कमी की गई है। कोलकाता में व्यावसायिक रसोई गैस सिलेंडर के मूल्‍य में 57 रूपए, मुंबई में 58 रूपए और चेन्‍नई में 57 रूपए 50 पैसे कमी की गयी है। घरेलू सिलेंडरों के मूल्‍य में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

Read More